ललितपुर। जिले के बानपुर मार्ग स्थित ग्राम बिरारी के पास ट्रक और सवारी टैक्सी के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
शादी समारोह में जा रहे थे टैक्सी सवार
जानकारी के अनुसार, सभी यात्री आपस में रिश्तेदार थे और थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम गुगरबारा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
READ MORE: महिला आरक्षण बिल पर सियासत, 30 अप्रैल UP विधानमंडल का विशेष सत्र, विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी योगी सरकार
छानबीन में जुटी पुलिस
घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से ललितपुर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को झांसी रेफर किया गया। ललितपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

