बीडी शर्मा, दमोह। जिले में किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर, मारपीट धमकाने और किडनैपिंग के संगीन आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहीं इस शिकायत के बाद दूसरे पक्ष के भी किन्नर समुदाय के मामले को झूठा बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां काफी देर तक कोई भी पुलिस अधिकारी के नहीं आने से नाराज हो गए।
सरकारी बंगला में घुस गए और नारेबाजी शुरू कर दी
इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के सरकारी बंगला में घुस गए और नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी और नगर पुलिस अधीक्षक पहुंचे जिन्होंने आक्रोशित किन्नर समुदाय के लोगों को शांत किया और उनका आवेदन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गुरु पिंकी नायक की हत्या की धमकी
दरअसल रात को खुशी किन्नर ने कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि गुड़िया नायक सहित छह अन्य किन्नरों ने उसके साथ मारपीट की और उसके गुरु पिंकी नायक की हत्या की धमकी दी। इस दौरान उनके बाल भी काट दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज में सच्चाई आएगी सामने
इस शिकायत के बाद दमोह सहित भोपाल से आए किन्नरों का दूसरा पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां उनके द्वारा उनके विरुद्ध झूठी शिकायत कराए जाने की बात के साथ यह भी आरोप लगाए कि उनकी शिष्या खुशी का पिंकी नामक किन्नर ने अपहरण कर लिया है और उसे डरा धमकाकर वह झूठे बयान दिला रही है। आरोप लगाया कि वह इस मामले को धार्मिक रंग भी देना चाहती है और वह उनके निवास का सीसीटीवी फुटेज देख सकती है, जिसमें वह अपने घर पर ही थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

