साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के घर फिर से खुशियों ने दस्तक दे दिया है. वे दूसरी बार पिता बन गए हैं और इस बार उनके घर बेटी ने जन्म लिया है. एटली की पत्नी कृष्णा प्रिया ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है. दोनों ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर बेहद प्यारे अंदाज में शेयर किया है.

बता दें कि एटली कुमार (Atlee Kumar) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उनका बड़ा बेटा मीर नजर आ रहा है, जो खिलौना कार पर बैठकर बड़े भाई बनने की खुशी जाहिर कर रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा—“Feeling blessed.”

साल 2014 में की थी शादी

बता दें कि एटली कुमार (Atlee Kumar) और कृष्णा प्रिया ने कई सालों तक डेट करने के बाद साल 2014 में शादी किया था. 31 जनवरी 2023 को उन्होंने अपने पहले बेटे मीर का स्वागत किया था, और अब दूसरी बार माता-पिता बनकर उनका परिवार पूरा हो गया है.

वर्कफ्रंट की बात करें, तो एटली कुमार (Atlee Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “राका” (Raaka) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.