Rajasthan News: राजस्थान के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल हब भिवाड़ी में आज मंगलवार को हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बालकिशन इंडस्ट्री लिमिटेड के बाहर सैकड़ों मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है, जिससे पूरे इलाके में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।

क्यों भड़का मजदूरों का गुस्सा?
ग्राउंड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की राह देख रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आसमान छूती महंगाई में पुराने वेतन पर घर चलाना अब मुमकिन नहीं रह गया है। श्रमिकों की मांग है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए तत्काल सैलरी बढ़ाई जाए। मैनेजमेंट की ओर से अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। आस-पास की फैक्ट्रियों में भी इस आंदोलन की धमक सुनाई दे रही है।
12 घंटे की ड्यूटी से सेहत पर संकट
दरअसल, प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने कंपनी मैनेजमेंट पर शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। श्रमिकों का कहना है कि उनसे जबरन 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है, जबकि नियम के मुताबिक ड्यूटी सिर्फ 8 घंटे की होनी चाहिए। मजदूरों का तर्क है कि लगातार ओवर टाइम और लंबी शिफ्ट की वजह से उनकी सेहत बिगड़ रही है और वे अपने परिवार को समय भी नहीं दे पा रहे हैं।
महिलाओं ने खोली बुनियादी सुविधाओं की पोल
गौरतलब है कि इस आंदोलन में महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर पीने के पानी, कैंटीन और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। महिलाओं का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद मैनेजमेंट ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिससे अब सब्र का बांध टूट गया है।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
फिलहाल फैक्ट्री के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है, लेकिन मजदूरों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक वेतन वृद्धि और शिफ्ट के घंटों पर लिखित समझौता नहीं होता, तब तक यह धरना खत्म नहीं होगा।
पढ़ें ये खबरें
- EXCLUSIVE: भगवान परशुराम को लेकर दामोदर यादव का विवादित बयान, ब्राह्मण समाज ने बुद्धि तेज और याददाश्त मजबूत करने के लिए भेजा सामान
- जालंधर में ईडी के 13 अधिकारियों का अचानक तबादला, ऑफिस के कामकाज पर पड़ सकता है असर
- कांग्रेस आईटी सेल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सियासी बवालः हरीश चौधरी और तन्खा ने उठाए सवाल, बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, प्रतिनिधि मंडल पहुंचा थाने
- मकान, विवाद और मौत का खेलः पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, पूरा मामला जानकर सिहर उठेगी रूह
- Cotton Cloth Washing Tips : अब कॉटन कपड़ों का नहीं उड़ेगा रंग, चमक रहेगी बरकरार, बस धोते- सुखाते समय बरतें ये सावधानियां …
