Iran Lady Don Shamim Mafi Arrested: ईरान की लेडी डॉन शमीम माफी अमेरिका के लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार की गई है। गिरफ्तारी के समय माफी इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट पकड़ने वाली थी, तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। ईरान की हसीना डॉन की गिरफ्तारी ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी (International arms trafficking) की दुनिया को हिला कर रख दिया है। शमीम माफी ने ड्रोन-बम और वेपन डील का इंटरनेशनल नेटवर्क खड़ा किया। 44 साल की शमीम माफी कुख्यात हथियार तस्कर मानी जाती है। अमेरिकी अटॉर्नी बिल एसेली ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
शमीम माफी पर आरोप है कि वह ईरान सरकार के लिए काम करते हुए खतरनाक हथियारों की दलाली कर रही थी। यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा है।
शमीम माफी कैलिफोर्निया के वुडलैंड हिल्स की रहने वाली है और 2016 से अमेरिका की स्थायी निवासी है। उस पर आरोप है कि उसने ईरान में बने ड्रोन, बम, बम फ्यूज और लाखों राउंड गोला-बारूद की डील करवाई। ये हथियार सूडान जैसे संघर्षग्रस्त देश में भेजे जा रहे थे। यह पूरा नेटवर्क बेहद गोपनीय तरीके से चलाया जा रहा थाय़ माफी पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को तोड़ने का भी आरोप है। माफी ने ईरान और सूडान के बीच हथियारों की डील में अहम भूमिका निभाई। यह सिर्फ दलाली नहीं बल्कि एक संगठित ऑपरेशन था। माफी के जरिए करोड़ों डॉलर के सौदे किए गए।
तेहरान के खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थी
जांच एजेंसियों ने कोर्ट में बताया कि माफी सीधे तेहरान के खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थी। फोन रिकॉर्ड्स से यह साबित हुआ कि वह उनके निर्देशों पर काम कर रही थी। उसने खुद कहा था कि वह ईरान के लिए ज्यादा उपयोगी है। इस दौरान उसने अमेरिकी कानून इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट का उल्लंघन किया। यह कानून दुश्मन देशों के साथ आर्थिक लेनदेन पर रोक लगाता है।

ओमान में रजिस्टर्ड कंपनी के जरिए खेला पूरा खेल
अमेरिकी जांच एजेंसियों के अनुसार, शमीम माफी ने ओमान में रजिस्टर्ड ‘एटलस इंटरनेशनल बिजनेस’ नाम की कंपनी के जरिए इस नेटवर्क को संचालित किया। इसी कंपनी के माध्यम से हथियारों की खरीद-फरोख्त और ट्रांजैक्शन किए जाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कंपनी को 2025 में ही 70 लाख डॉलर से ज्यादा का भुगतान मिला। यह रकम इस बात का संकेत है कि नेटवर्क कितना बड़ा और संगठित था।

तुर्की और यूएई के रास्तों से डील्स को अंजाम दिया
इस पूरे केस में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि माफी ने अपने नेटवर्क को छुपाने के लिए कई देशों का इस्तेमाल किया। तुर्की और यूएई के रास्तों से डील्स को अंजाम दिया जाता था> नवंबर 2023 में उसे तुर्की के बड़े बिजनेस लीडर्स के साथ देखा गया था। वहां उसे अमेरिका से आई खास मेहमान के रूप में पेश किया गया। यह दिखाता है कि उसने खुद को कैसे एक बिजनेस वुमन के रूप में स्थापित किया।
सूडान में 55,000 बम फ्यूज और भारी मात्रा में गोला-बारूद भेजा
इस केस का सबसे अहम हिस्सा मोहाजेर-6 ड्रोन की डील है। यह ड्रोन निगरानी और हमला दोनों कर सकता है। आरोप है कि माफी ने सूडान के रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर इन ड्रोन की सप्लाई करवाई। इसके साथ ही 55,000 बम फ्यूज और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी भेजा गया। यह सब उस समय हो रहा था जब सूडान गृहयुद्ध की आग में जल रहा था।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

