अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत तम्बागढ़ गांव में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया. अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. इस दौरान गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान, गहने और नकदी जलकर खाक हो गए.
घटना में कई बच्चे झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है. वहीं, आग से प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद टीम करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि पीड़ित परिवारों को मदद का इंतजार है.
इसे भी पढ़ें : 69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों ने फिर भरी हुंकार, गले में मटकी और झाड़ू, विधानसभा के बाहर हंगामा
पीड़ित परिवारों का घर का सारा सामान, गहने, नकदी, बच्चों के कपड़े और किताबें जलकर खाक हो गए. कई परिवारों के सामने अब छत, कपड़े और भोजन का संकट खड़ा हो गया है. धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि आग खेत में लगी थी, लेकिन तेज हवा के कारण पास की चार से पांच रिहायशी झोपड़ियों तक फैल गई.
इधर पूर्व विधायक मनोज सिंह ने दमकल विभाग की प्रतिक्रिया को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन से तत्काल उचित मुआवजे और क्षेत्र में एक फायर स्टेशन की स्थापना की मांग की है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

