मध्यप्रदेश में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक जारी है। प्रदेश के दो जिले से कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आई है। सतना जिले में पागल कुत्ते ने 4 घंटे में 40 लोगों को काटा है। इसी तरह छिंदवाड़ा जिले से डॉग बाइट के बाद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आवारा कुत्ते ने महिला को काट दिया। कुत्ते के काटने के बाद पीड़ित महिला कुत्ते जैसे भौंकते हुए लोगों को काटने के लिए दौड़ रही है। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।

अनमोल मिश्रा, सतना। शहर में बुधवार की शाम एक पागल कुत्ते ने खूब आतंक मचाया। पागल कुत्ते का कहर रीवा रोड स्थित गहरानाला के पास से शुरू हुआ। सडक पर जो भी मिला झपट्टा मारकर काटते हुए आगे बढ़ता गया। गहरानाला से खेरमाई रोड के बीच इस कुत्ते ने तकरीबन 30 लोगों को शिकार बनाया। कुत्ते का आतंक यहीं कम नहीं हुआ। कुछ देर बाद वही कुत्ता जिला अस्पताल के पास स्थित खोया मंडी के पास पहुंच गया। यहां भी कई लोगों को निशाना बनाया। अस्पताल चौराहे में भी दो लोगों को काटने के बाद कुत्ता स्टेशन की ओर भाग गया।

30 पीड़ितों को इम्युनोग्लोब्युलिन इंजेक्शन भी लगाने पड़े

30 से ज्यादा पीडित डॉग बाइट के बाद शाम 5 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। इतने लोगों के अस्पताल पहुंचने के बाद स्टाफ भी हैरान हो गया। आनन-फानन में पीड़ितों को पहले आईसोलेशन वार्ड में डॉ उत्कर्ष त्रिपाठी की निगरानी में प्राथमिक उपचार कर रैबीज वैक्सीन लगाई गई। शाम 5 बजे के बाद टीकाकरण कक्ष में पीड़ितों को रैबीज वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। डॉग बाइट के बाद गहरा घाव होने की वजह से लगभग 30 पीड़ितों को इम्युनोग्लोब्युलिन इंजेक्शन भी लगाने पड़े। लोगों ने बताया कि रात 10 बजे तक पागल कुत्ते ने लगभग 40 लोगों को काटा। देर रात तक पीड़ित रैबीज वैक्सीन लगाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचते रहे।

कांग्रेस आईटी सेल मामलाः राजस्थान पुलिस को सौंपने पर हाईकोर्ट शख्त, कमिश्नर को जांच कर रिपोर्ट पेश

3 माह पहले कुत्ते ने महिला को काटा था

शरद पाठक, छिंदवाड़ा। जिले के तामिया विकासखंड अंतर्गत अतरिया ग्राम टिपाखेड़ा गांव में 3 माह पहले एक कुत्ते ने महिला को काट लिया था। कुछ माह तक महिला ठीक रही लेकिन फिर वह लोगों को काटने दौड़ने लगी। महिला की हालत खराब होने के बाद परिजन उसे तामिया स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

कैट ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवालः पुलिस अधिकारियों के कैडर रिव्यू में देरी का मामला

इलाज न करवा कर सिर्फ झाड़ फूंक करवाई

टीपाखेड़ा अतरिया निवासी पूरन उइके ने बताया कि मेरी सास जगवती पति सकरसा 50 साल को जनवरी में आवारा कुत्ते ने काट लिया था, उनका इलाज हॉस्पिटल में नहीं करवा कर सिर्फ झाड़ फूंक करवाई थी। 3 महीने बाद अब वह कुत्ते जैसी हरकत करने लगी। परिजनों ने कुत्ता काटने को गंभीरता से नहीं लिया था। बताया जा रहा है कि पानी को देखकर महिला दूर भागने लगी तथा कुत्तों की तरह गतिविधियां करने लगी। परिवार वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही महिला लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगी। महिला की हालत को देखकर परेशान परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

Exclusive: चेक बाउंस और ‘लाखों का सोना’, पुलिस पर सवाल, आरोपी के घर छापेमारी के बाद पुलिस टीम पर गिरी गाज

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m