Kedarnath Yatra 2026. 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है. सरकार ने तमाम व्यवस्था होने की बात कही है. लेकिन यात्रा शुरू होने के दूसरे दिन ही केदारनाथ से ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसने सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ये घटना शासन और मंदिर प्रशासन की अव्यवस्था को उजागर कर रही है. दरअसल, गुरुवार को केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज किया गया. जिससे श्रद्धालुओं में शासन प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है.
केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इसमें पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज जैसे दृश्य नजर आ रहे हैं. श्रद्धालुओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि भीड़ नियंत्रण के नाम पर उनके साथ बर्बरता और गलत व्यवहार किया गया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा. लोगों ने सवाल उठाया है कि कि आस्था के इस धाम में ऐसी स्थिति आखिर क्यों बनी?
इसे भी पढ़ें : केदारनाथ में श्रद्धालु की मौत, व्यवस्थाओं की खुली पोल, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस
बता दें कि इससे पहले भी एक मामला सामने आया था. जिसमें यात्रा के पहले दिन की एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी. जिसके बाद शव को ले जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी. गुजरात से आए एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हुई. मौत के बाद उनके परिजनों को जिस तरह से परेशानी और संवेदनहीनता का सामना करना पड़ा, उसने पूरी यात्रा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया. बताया गया कि गुजरात के बड़ौदा निवासी श्रद्धालु अपने परिवार के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थे. जहां हार्ट अटैक आने से एक श्रद्धालु दिलीप भाई मनु माली की मौत हो गई. परिजनों ने समय पर मेडिकल से लेकर अन्य सुविधा न मिलने का आरोप लगाया है.
घंटों धूप में पड़ा रहा शव
आरोप है कि मृतक का शव करीब दो घंटे तक हेलीपैड पर चिलचिलाती धूप में पड़ा रहा. परिजन हेलीकॉप्टर से शव को नीचे भेजने की मांग करते रहे, लेकिन तत्काल कोई व्यवस्था नहीं की गई. परिजनों ने सवाल किया कि ‘अगर वीआईपी मूवमेंट के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध हो सकता है, तो एक श्रद्धालु के शव के लिए क्यों नहीं?’
देखें वीडियो:-
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

