उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway,) पर भीषण सड़क हादसा (road accident) हो गया. अनियंत्रित थार ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया. हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने थार और चालक गिरफ्तार कर लिया. मृतक तीनों युवक साहरनपुर की ओर जा रहे थे. वहीं थार गाड़ी दिल्ली की ओर से देहरादून जा रही थी. ये हादसा थानाभवन थाना क्षेत्र के ख्यावाडी कट के पास हुई है.

जानकारी के के मुताबिक हरड़ फतेहपुर के रहने वाले 32 वर्षीय राजू अपने दोस्तों हिरनवाड़ा निवासी बिट्टू उर्फ राजेंद्र और सुभाष के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. इसी बीच ये हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कार बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटती रही.

इसे भी पढ़ें : हरिद्वार में बोरवेल में गिरा शख्स, 8 घंटे से रेस्क्यू जारी, मौके पर जुटा प्रशासन

तीनों दोस्तों की दी जाती थी मिसाल

इधर ग्रामीण आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. बाद में पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए. फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के मुताबिक राजू, राजेंद्र और सुभाष के बीच गहरी दोस्ती थी. तीनों अक्सर साथ ही शादी और अन्य कार्यक्रमों में जाया करते थे. तीनों की एक साथ मौत की खबर से गांव और परिवार में शोक का माहौल है.