27 April History : कुछ घटनाएं आगे चलकर इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाती हैं. 27 अप्रैल की तारीख भी इसी तरह अहम घटनाओं से जुड़ा हुआ है. आज ही के दिन मुगल शासक बाबर दिल्ली का नया बादशाह बना था. वहीं दिवंगत भारतीय अभिनेत्री जोहरा सहगल का जन्म हुआ था. चलिए जानते हैं आज के दिन और क्या-क्या खास हुआ था.

26 April History

27 अप्रैल के इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनाएं

1526 – मुगल शासक बाबर दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना.

1662 – नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए.

1748 – मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन हुआ.

1878 – कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी.

1908 – लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए.

1941 – जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया.

1942 – अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में तूफान के कारण 100 लोग मारे गए.

1960 – नेशनल डिफेंस कॉलेज की नई दिल्ली में स्थापना.

1961 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिए पृथ्वी की कक्षा में एक्सप्लोरर 11 लांच किया.

1961 – सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की.

1963 – क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे.

2011 – अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की.

2012 – यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे.