पठानकोट. पंजाब में भीषण गर्मी के बीच आज से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है. हालांकि यह राहत कुछ जिले में ही महसूस की जा सकेगी. मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मौसम में आने वाले आशिक बदलाव की जानकारी दी है.

मौसम विभाग ने चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है.अनुमान है कि सोमवार को पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

मंगलवार से पूरे प्रदेश में इसका असर बढ़ेगा और अधिकतर जिलों में बारिश हो सकती है.यहां हीट के लिए अलर्ट जारीमौसम बदलने के बावजूद सोमवार को फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में हीट वेव का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन फिर भी तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। आज भी कुछ जिलों में बारिश हुई, जिसके कारण पंजाब में भीषण गर्मी के बीच आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है।