एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को साल 2023 में आई सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में सुपर कॉप के रोल में लोगों ने काफी पसंद किया था. पहले सीजन के रिलीज के बाद से फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं, अब हाल ही में मेकर्स ने इस सीरीज के दूसरे सीजन का टीजर फैंस के साथ शेयर कर दिया है.

क्या है टीजर में खास?
बता दें कि रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को टीजर में दबंग इंस्पेक्टर के रूप में देखा जा सकता हैं. कुछ सीन में वे बहरूपिया भी बनते दिखाई दिए हैं. टीजर में काफी दमदार डायलोग्स बताए गए हैं. इनमें से एक है जिसमें रणदीप हुड्डा कहते हैं- ‘जिंदगी और मृत्यु के बीच सिर्फ हमारी एक उंगली का फर्क है.’ टीजर में कुछ इंटेंस सीन भी नजर आ रहे हैं.
इस टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ‘यूपी का महाकाल, इस्पेक्टर अविनाश वापस आ रहे हैं और इस बार होगा असली तांडव.’ इस सीरीज में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) के अलावा उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela), रजनीश दुग्गल (Rajneesh Duggal), अमित सियाल (Amit Sial), सरगम सिंह (Sargam Singh), शालीन भनोट (Shalin Bhanot) अहम किरदार में नजर आएंगे.
बता दें कि सीरीज का निर्देशन नीरज पाठक (Neeraj Pathak) कर रहे हैं. फिलहाल मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है. सीरीज पिछले पार्ट से ज्यादा एक्शन पैक और इंटेंस बताई जा रही है. मेकर्स ने सीरीज के दूसरे सीजन ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ का टीजर रिलीज कर दिया है. ये सीरीज हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. जल्द ही ये हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

