हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन का सख्त एक्शन जारी है। साउथ तोड़ा इलाके में निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवन के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चला दिया है।

सिंगाजी पावर प्लांट में दर्दनाक हादसाः ओवरटाइम के दौरान कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से कर्मचारी का

निर्माण में कई हिस्से नियमों के खिलाफ

दरअसल, साउथ तोड़ा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन में स्वीकृति के विपरीत निर्माण किया जा रहा था। करीब 3 हजार स्क्वेयर फीट में बन रहे इस निर्माण में कई हिस्से नियमों के खिलाफ पाए गए। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध हिस्सों को तोड़ दिया।

सुरक्षा के लिए साथ आए नागरिकः पुलिस कमिश्नर ने कोतवाली क्षेत्र में नागरिकों से किया जनसंवाद,

नियमों के उल्लंघन पर सीधा बुलडोजर

यह कार्रवाई मोहम्मद शरीफ के निर्माणाधीन भवन पर की गई, जहां नियमों का उल्लंघन सामने आया था। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। निगम की इस कार्रवाई से साफ है कि अवैध निर्माण करने वालों पर अब सख्ती बढ़ने वाली और नियमों के उल्लंघन पर सीधा बुलडोजर चल सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m