ताजमहल से पहले कहां दफनाई गई थी मुमताज महल
शाहजहां और मुमताज महल की प्रेम कहानी का जिक्र होते ही हमारी आंखों के सामने सफेद संगमरमर से बना भव्य ताजमहल आ जाता है
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुमताज महल को उनकी मृत्यु के तुरंत बाद आगरा के ताजमहल में नहीं दफनाया गया था?
मुमताज महल की मृत्यु 17 जून, 1631 को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में हुई थी.
उनकी मृत्यु के बाद, उनके पार्थिव शरीर को तुरंत आगरा ले जाना संभव नहीं था.
इसलिए, उन्हें बुरहानपुर के ही एक बाग में दफनाया गया, जिसे जैनबाद के नाम से जाना जाता था.
यहां ताप्ती नदी के किनारे स्थित एक खूबसूरत बारादरी में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया था.
बुरहानपुर में मुमताज महल को जिस जगह दफनाया गया था, उसे आज आहूखाना के नाम से जाना जाता है. यह एक शाही शिकारगाह और बाग था.
आज अगर आप बुरहानपुर जाएं, तो आपको वह ऐतिहासिक आहूखाना दिखाई देगा, जहां मुमताज को पहली बार दफनाया गया था.