West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल (West Bengal Exit Poll) में बीजेपी सरकार बनाती हुई दिख रही है। 8 एजेंसियों के एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा के सरकार बनाने की भविष्यवाणी की गई है। अब सभी को 4 मई को इंतजार है। 4 मई को बंगाल चुनाव रिजल्ट आएगा।

बंगाल चुनाव रिजल्ट से पहले कोलकाता पॉलिटिक्स का पावर हाऊस बनेगा। दरअसल 4 मई को चुनाव परिणाम से पहले बीजेपी ने 2 मई को बड़ी बैठक बुलाई है। कोलकाता में होने वाली इस बड़ी बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। साथ ही इसमें विधानसभा चुनाव के दौरान लगाए गए सभी प्रवासी नेताओं, सांसद, विधायक को बैठक के लिए बुलाया गया है।

इधर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक बार फिर बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि किसी के मन में कोई संदेह नहीं है। बंगाल और असम में भाजपा सरकार बनना निश्चित है। वहां की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा दिखाया है। असम की जनता हमें सेवा करने का अवसर देगी। बंगाल में राष्ट्रवादियों की सरकार बननी तय है। भाजपा वहां एक बहुत बड़े बहुमत के साथ आगे जा रही है। बंगाल में विजय निश्चित है। पुडुचेरी में सरकार बननी तय है। तमिलनाडु में अच्छा प्रदर्शन होगा. केरल में भाजपा एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रही है।

राम कृपाल यादव बोले- बंगाल में कमल खिलेगा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने विश्वास जताया कि पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा और वह राज्य में अगली सरकार बनाएगी। यादव ने कहा कि भाजपा बंगाल में जीत के लिए तैयार है और साथ ही असम में भी सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में मौजूदा सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आएगी और परिणाम जनता के जनादेश को दर्शाएगा।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m