कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। भोजपुरी फिल्म अभिनेता रियाज हुसैन उर्फ राजा भोजपुरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। झांसी रोड थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फिल्म प्रोड्यूसर की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। प्रोड्यूसर का आरोप है कि एक्टर ने फिल्म साइन करने के नाम पर 2 लाख रुपये लिए थे लेकिन शूटिंग की तारीख नहीं दी और पैसे मांगने पर धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
खाते में किस्तों में कुल 2 लाख रुपए ट्रांसफर किए
दरअसल ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में विजयनगर के शिकायतकर्ता मैसर्स मेट्रोज प्रोडक्शन के प्रोपराइटर ओमप्रकाश कुकरेजा ने अभिनेता राजा भोजपुरिया से फिल्म साइन करने के लिए संपर्क किया था। दोनों के बीच पहले से परिचय होने के कारण अभिनेता ने सहमति जताई और साइनिंग अमाउंट की मांग की थी। शिकायत के मुताबिक साल 2023 में ओमप्रकाश ने अपने एचडीएफसी बैंक खाते से अभिनेता राजा भोजपुरिया के खाते में किस्तों में कुल 2 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसमें 26 जून 2023 में 1 लाख रुपए, 20 सितंबर को 50 हजार रुपए, 2 अक्टूबर को 25 हजार और 17 अक्टूबर को 25 हजार रुपए भेजे गए।
Politics: ‘वेणुगोपाल से कुछ भी लिखवा लाते हो…’ दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी की कार्यशैली और दिल्ली
कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज
रकम देने के बाद जब प्रोड्यूसर ने शूटिंग की तारीख मांगी तो अभिनेता राजा भोजपुरिया व्यस्तता का हवाला देकर टालता रहा। कई बार संपर्क करने के बाद कोई तारीख तय नहीं हुई जिससे धोखाधड़ी का संदेह हुआ। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर राजा भोजपुरिया ने गाली-गलौज की जान से मारने की धमकी दी और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वीडियो डालकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। पहले थाने में सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट जाने के बाद एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपी अभिनेता के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

