दुर्गेश राजपूत,​ नर्मदापुरम। शहर के रसूलिया क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पूर्व पार्षद और कॉलोनाइजर की दबंगई के बीच एक पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गया। मामला देहात थाना क्षेत्र का है, जहां रसूख और वर्दी के बीच जमकर ‘दे दनादन’ हुई।

जिला जेल में महिला बंदी ने दी जान: दहेज प्रताड़ना के मामले में थी बंद, बैरक में साड़ी का फंदा

घायल पुलिसकर्मी बुधनी थाने में पदस्थ

दरअसल विवाद की शुरुआत कॉलोनी में लेआउट डालने को लेकर हुई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि पूर्व पार्षद मुन्ना ग्वाला और उनके बेटे राम ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मी प्रकाश बरखने और उनके साथियों पर हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि घायल प्रकाश बरखने बुधनी थाने में पदस्थ हैं और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। इस खूनी झड़प में प्रकाश और उनके अन्य साथी घायल हुए हैं।

एक्टर राजा भोजपुरिया के खिलाफ FIR: 2 लाख डकारे, शूटिंग की तारीख मांगी तो प्रोड्यूसर को दी धमकी

कानून के रक्षक पर उठाया हाथ

वारदात के बाद दोनों पक्ष देहात थाने पहुंचे हैं। एक तरफ खाकी पर हाथ उठाने का मामला है, तो दूसरी तरफ रसूखदार कॉलोनाइजर का पक्ष। फिलहाल, पुलिस के आला अधिकारी मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। देखना होगा कि कानून के रक्षक पर हाथ उठाने वालों पर खाकी क्या एक्शन लेती है!

Politics: ‘वेणुगोपाल से कुछ भी लिखवा लाते हो…’ दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी की कार्यशैली और दिल्ली

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m