हाथरस. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को ठोकर मार दी. घटना में पति की मौत हो गई. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपा वाले… गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का करारा तंज, जानिए ऐसा क्या कहा?

बता दें कि घटना कासगंज रोड पर नावली गांव के पास उस वक्त घटी, जब पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान कासगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी. हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- मौत का ‘निमंत्रण’: शादी से लौट रहे पति-पत्नी और 2 बच्चों की उखड़ी सांसें, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ चारों के साथ

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र भेजा. जहां डॉक्टरों ने जांच कर पति विजेंद्र कुमार (30) को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल पत्नी नीरज को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. पुलिस ने ठोकर मारने वाले बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.