लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मजदूर दिवस के अवसर पर ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों के सम्मान के साथ विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे और श्रमिकों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

उत्तर प्रदेश असीमित संभावनाओं का प्रदेश

सीएम योगी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि ‘श्रमवीर सम्मान कार्यक्रम’ में आप सभी का स्वागत है। आज प्रदेश के सभी जनपदों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश को असीमित संभावनाओं का प्रदेश बनाने में श्रमिक भाइयों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि Atal Residential Schools में श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है और मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया है।

READ MORE: 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपा वाले… गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का करारा तंज, जानिए ऐसा क्या कहा?

सीएम योगी ने श्रमिकों को देश का “वास्तविक शिल्पकार” बताते हुए उनके योगदान को सराहा और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया। जब श्रमिक खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा’ के ध्येय के साथ यूपी सरकार
श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। आप सभी की श्रम साधना का अभिनंदन।