MP Morning News: राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव आज राष्ट्रीय सेमिनार “इनोवेशन्स इन ग्रीन बिल्डिंग प्रेक्टीसेस” में शामिल होंगे। जिसमें निर्माण क्षेत्र में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के तरीकों पर मंथन होगा। नई निर्माण सामग्री और तकनीक जैसे 3D प्रिंटिंग, स्मार्ट ग्लास और पुनर्नवीनीकरण सामग्री पर भी मंथन होगा। इमारतों में सौर ऊर्जा, प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया जाएगा। वर्षा जल संचयन और अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण प्रणालियों को बढ़ावा देने पर फोकस रहेगा।
CM के आज के कार्यक्रम
सीएम डॉ मोहन यादव आज शनिवार को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हाल पहुंचेंगे। जहां वे राष्ट्रीय सेमिनार “इनोवेशन्स इन ग्रीन बिल्डिंग प्रेक्टीसेस” में शिरकत करेंगे। दोपहर 12.20 बजे
निवास आगमन होगा। दोपहर 01.30 बजे भोपाल के अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान पहुंचेंगे। यहां करीब 3 घंटे तक अफसरों के साथ मंथन करेंगे। इसके बाद शाम 04.25 बजे निवास पहुंचेंगे।
बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग में पार्किंग में जमा होंगे मोबाइल
भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग में पार्किंग में मोबाइल जमा करने होंगे। प्रशिक्षण वर्ग में परीक्षा जैसी गाइडलाइन का पालन होगा। यानी मोबाइल फोन अब पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रदेश कार्यालय से लेकर पार्टी के सभी जिला कार्यालयों में मोबाइल पार्किंग स्थापित होंगी। जहां कार्यकर्ता मोबाइल पार्किंग में अपना फोन जमा कर सकेंगे। आपको बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मई माह में जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग होंगे।
गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग का रिकॉर्ड
एमपी में गेहूं खरीदी के लिए पिछले 48 घंटे में स्लॉट बुकिंग का रिकॉर्ड टूट गया। 4 लाख किसानों ने 50.51 लाख मी. टन के स्लॉट बुक किए। अब तक 6.04 लाख किसानों से 28.53 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हुआ। किसानों को 4812.80 करोड़ का भुगतान हुआ। आपको बता दें कि गेहूं खरीदी की तारीख को 23 मई तक बढ़ाया गया है। साथ ही उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 की गई है।
द्वितीया परीक्षा के लिए 4 मई तक आवेदन
10वीं-12वीं के विद्यार्थी 4 मई सोमवार तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने द्वितीय परीक्षा के लिए तारीख बढ़ा दी है। इस एग्जाम में फेल और पास दोनों विद्यार्थी शामिल हो सकते है। द्वितीय परीक्षा 7 मई से शुरू होगी।
कक्षा 9वीं-11वीं की द्वितीय परीक्षा 3 जून से
वहीं कक्षा 9वीं-11वीं की द्वितीय परीक्षा 3 जून से शुरू होगी। इसके लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। 9वीं क्लास का एग्जाम 3 जून से शुरू होगा और 12 जून तक चलेगा। वहीं 11वीं क्लास की परीक्षा 3 जून से शुरू होकर 13 जून को समाप्त होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

