IPL 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 8 विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। चेपॉक स्टेडियम में मिली इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की स्थिति बेहद कमजोर हो गई है, हालांकि गणितीय रूप से अभी भी टीम की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है मुंबई

मौजुदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है और 7 मुकाबलों में हार मिली है। टीम के पास 4 अंक और -0.803 का नेट रन रेट है, जिससे वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और केवल LSG से ऊपर है।

अब मुंबई के पास लीग स्टेज में 5 मैच बचे हैं। अगर टीम इन सभी मुकाबलों को जीत लेती है तो वह अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है। ऐसे में प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना बने रहने के लिए उसे न सिर्फ जीत हासिल करनी होगी, बल्कि नेट रन रेट भी सुधारना होगा और अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा।

लेकिन यदि मुंबई अब एक भी मैच हारती है, तो वह लगभग पूरी तरह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। यही वजह है कि टीम के लिए आने वाले सभी मुकाबले ‘करो या मरो’ की स्थिति जैसे हो गए हैं। हालांकि, मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि मुंबई के अगले मुकाबले पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीम के खिलाफ खेलने है।

CSK ने दूसरी बार मुंबई को हराया

इस सीजन यह दूसरी बार है जब चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया है। इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में CSK ने मुंबई को 103 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई ने सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नई की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई, जबकि कार्तिक शर्मा ने भी तेजतर्रार अर्धशतक जड़ा और अहम योगदान दिया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H