शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी इस जंबों सूची में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 24 जिलों के एसपी को बदला गया है। लंबे समय से लंबित यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई है।
एमपी में शनिवार देर रात सरकार ने कई अफसरों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है। आदेश के मुताबिक, 62 अफसरों को इधर से उधर किया गया हैं। सिंगरौली में हाल ही में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया है। सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को भी हटा दिया गया है। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है। खास तौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है।
इन जिलों में SP बदले गए
भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी जिले के एसपी को बदला गया है।
एडीजी ट्रेनिंग राजा बाबू को एडीजी रेल बनाया गया है। एडीजी रेल रवि गुप्ता को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आदेश गोस्वामी को DIG पुलिस मुख्यालय बनाया गया। SSP रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पुलिस मुख्यालय, रेल एसपी राहुल लोढ़ा को DIG पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली हैं।
DCP विवेक सिंह को डीआईजी शहडोल, DCP मयूर खंडेलवाल को दतिया, DCP सोनाक्षी सक्सेना को पुलिस अधीक्षक सीहोर गया बनाया है। आयुष गुप्ता को डीपी जोन 3 की जिम्मेदारी दी गई है। आदर्शकांत शुक्ला को डीसीपी जोन 4 बनाया गया है। देहात एसपी राम चरण प्रजापति की जगह पंकज कुमार पांडे देहात पुलिस अधीक्षक की कमान संभालेंगे।




Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

