SRH vs KKR IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के पहले और सीजन के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हरा दिया है।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद टीम 19 ओवर में 165 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद KKR ने 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 169 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पहली पारी में SRH की ओर से सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन ने 41 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 15, हेनरिक क्लासेन ने 11 और कप्तान पैट कमिंस ने 10 रन टीम के स्कोर में जोड़े। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।
KKR की तरफ से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट लेकर SRH की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाया। उनके अलावा सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके, जबकि अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कैमरून ग्रीन को 1-1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 59 रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 43 और फिन एलन ने 29 रन का अहम योगदान दिया।
SRH के लिए गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस, शिवांग कुमार और इम्पैक्ट प्लेयर शाकिब हुसैन को 1-1 सफलता मिली।
KKR की इस सीजन में यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ KKR ने अपनी प्लेऑफ की रेस में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

