कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे के बाद सबक लिया गया है। विश्व पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में आने वाले देश विदेश से पर्यटकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने करने की बात कही जा रही है। भेड़ाघाट नगर परिषद का कहना है कि, लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नियमों को कड़ा कर दिया गया है।

दरअसल, जबलपुर के भेड़ाघाट में ज्यादातर पर्यटक संगमरमर का दीदार करने नौका विहार करते है और उन पर बदलते मौसम का कोई असर न पड़े इसके लिए पंचवटी में सुबह 7 बजे से 2 बजे तक पर्यटकों को नौका विहार करने का समय तय किया गया है।

ये भी पढ़ें: Jabalpur Cruise Accident: क्रूज से आखिरी 2 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, 13 लोगों की मौत

साथ ही नगर परिषद भेड़ाघाट के अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी ने पंचवटी में नाविकों को सख्त हिदायत दी है कि वे किसी भी पर्यटक को बिना लाइफ जैकेट के अपनी नावों में न बैठाए और न ही क्षमता से अधिक लोगों को ले जाये। इसके साथ ही पंचवटी में तैनात सभी जिम्मेदारों को चेतावनी भी दी है। भेड़ाघाट अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी ने कहा है कि अगर कोई भी पर्यटकों की सुरक्षा में लापरवाही बरतेगा तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m