प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। 2024 में पानीपत ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ चुके सचिन कुंडू को फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
सूत्रों के मुताबिक, सचिन कुंडू के पास एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसी नंबर से वॉइस मैसेज भेजकर मोटी रकम की मांग की गई।


वॉइस मैसेज में आरोपी ने खुद को महेंद्र डलाना बताया और रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा होने का दावा किया। साथ ही चेतावनी दी कि रंगदारी न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।


घटना के बाद कुंडू ने तुरंत सेक्टर 13-17 थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कॉल की जांच में जुट गई है।पुलिस अब विदेशी नंबर और वॉइस मैसेज की तकनीकी जांच कर रही है।