रायबरेली, रविंद्र कुमार भारद्वाज। जिले के खीरो थाना क्षेत्र में निहस्था हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। लालगंज क्षेत्र के खजूर गांव से निहस्था गांव बारात लेकर जा रहे बारातियों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक ने मारी टक्कर

घटना उस समय हुई जब बाराती शादी समारोह में अगवानी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अचानक आए ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

READ MORE: स्मार्ट मीटर प्रीपेड व्यवस्था खत्म, यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब ऐसे आएगा बिल

3 लोगों की हालत नाजुक

मृतक की पहचान डलमऊ थाना क्षेत्र के जांगीराबाद निवासी त्रिलोकी यादव के रूप में हुई है। घायलों में डलमऊ के जहांगीराबाद निवासी ऋषभ और अमरेंद्र कुमार शामिल हैं, वहीं विजयपाल दौलत सिंह का पुरवा, लालगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

READ MORE: Bada Mangal 2026: सीएम योगी ने ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर दी बधाई, कहा- हनुमान जी सभी पर कृपादृष्टि बनाए रखें

सूचना मिलते ही खीरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।