पानीपत। हरियाणा के पानीपत में चौटाला रोड स्थित एक हैचरी में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हैचरी में सीवर पाइप जाम हो गया था। इसे साफ करने के लिए दो युवक अंदर उतरे। जैसे ही दोनों सीवर लाइन के भीतर पहुंचे, वहां मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण वे बेहोश हो गए।

मौके पर मचा हड़कंप

काफी देर तक कोई हलचल न होने पर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


पुलिस जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।