दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट Met Gala 2026 का आगाज हो चुका है, और हर साल की तरह इस बार भी रेड कारपेट पर ग्लैमर, क्रिएटिविटी और हाई फैशन का शानदार संगम देखने को मिल रहा है. लेकिन इस बार भारतीय दर्शकों के लिए मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का डेब्यू सबसे खास पल रहा, जिन्होंने अपने रॉयल अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

बता दें कि पहली बार मेट गाला के रेड कारपेट पर पहुंचे करण जौहर (Karan Johar) ने अपने लुक से यह साबित कर दिया कि भारतीय कला और विरासत को ग्लोबल मंच पर कितनी खूबसूरती से पेश किया जा सकता है. जहां कई सितारे वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आए, वहीं करण ने भारतीय रजवाड़ों की शान को अपने पहनावे के जरिए जीवंत कर दिया. उनका यह लुक किसी राजा-महाराजा से कम नहीं लग रहा था, और फैशन क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक सभी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
क्या है आउटफिट में खास
करण जौहर (Karan Johar) का यह खास आउटफिट ‘Framed in Eternity’ नाम से जाना गया, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने तैयार किया है. इस आउटफिट की सबसे खास बात थी इसका लंबा, हाथ से पेंट किया हुआ केप, जो लगभग छह फीट लंबा था. इस केप को बनाने में 80 से ज्यादा कारीगरों ने करीब 85 दिनों तक मेहनत की. यह सिर्फ एक कॉस्ट्यूम नहीं बल्कि एक चलता-फिरता आर्ट पीस था.
इसकी प्रेरणा भारत के महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग्स से ली गई थी. केप पर उनकी मशहूर कृतियां जैसे ‘Lady with the Peach’, ‘Hamsa Damayanti’, ‘Kadambari’, ‘Arjuna and Subhadra’ और ‘There Comes Papa’ को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया था. इन पेंटिंग्स ने करण के लुक को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया और भारतीय कला को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी.
बता दें कि करण जौहर (Karan Johar) ने अपने इस लुक को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह पल उनके लिए सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक कहानी कहने का जरिया था. उन्होंने कहा कि यह प्रयास Raja Ravi Varma की विरासत को आगे बढ़ाने और उसे नए अंदाज में दुनिया के सामने पेश करने का था. इस साल मेट गाला की थीम ‘Fashion is Art’ रही, और करण जौहर का लुक इस थीम पर बिल्कुल खरा उतरा. उनके आउटफिट में फैशन और कला का जो मेल देखने को मिला, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

