मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना का एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान कतर के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल देने के बाद लापता हो गया। KC-135 स्ट्रैटोटैंकर को ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ कहा जाता है, क्योंकि यह हवा में अन्य सैन्य विमानों को ईंधन भरने में सक्षम है। ईरान की फॉर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विमान ने उड़ान के दौरान ‘7700’ इमरजेंसी सिग्नल भेजा। यह सिग्नल तब दिया जाता है जब विमान में कोई गंभीर समस्या हो। हालांकि इसमें ईरान की किसी भी भूमिका की बात नहीं कही गई।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स ने फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों का हवाला देते हुए विमान के लापता होने की सूचना दी.

ईरान के पास फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ान भर रहा अमेरिका का एक सैन्य विमान लापता हो गया है. अमेरिकी वायु सेना का ये बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर है. इसने 7700 संकट का संकेत भी जारी किया था, जो उड़ान के दौरान आपातकाल का संकेत होता है.

फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के अनुसार, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के तट से दूर फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ान भरते समय आपात स्थिति की घोषणा की थी. ये विमान अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए एक उड़ते हुए ईंधन स्टेशन के रूप में काम करता था. 

उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि विमान उतरने से पहले कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा. आपात स्थिति का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं इस घटना को किसी भी हमले की कार्रवाई से जोड़े जाने को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स ने फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों का हवाला देते हुए विमान के लापता होने की सूचना दी. हालांकि ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य विमान की आपात स्थिति में  ईरान की संलिप्तता का कोई संकेत देने वाला बयान नहीं आया है.

अमेरिकी सेना ने भी विमान की स्थिति को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है. लापता हुआ बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर अमेरिकी वायु सेना का बेहद महत्वपूर्ण विमान माना जाता है। इसे फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन कहा जाता है, क्योंकि यह हवा में ही लड़ाकू विमानों को फ्यूल उपलब्ध कराता है। इससे लड़ाकू विमान लंबी दूरी तक बिना रुके ऑपरेशन कर सकते हैं।

यह विमान UAE के अल धफरा एयर बेस से उड़ा था और फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ रहा था। इसी दौरान कतर के पास उसका सिग्नल कुछ समय के लिए गायब हो गया। फ्लाइट डेटा के मुताबिक, विमान कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाता रहा और फिर नीचे उतरने लगा।

अभी तक यह साफ नहीं है कि विमान में क्या खराबी आई थी। यह भी नहीं पता कि यह कोई तकनीकी समस्या थी या कुछ और। अमेरिका ने इसे लेकर जानकारी शेयर नहीं की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m