शाहजहांपुर. जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां प्रेमी-प्रेमिका ने मोहब्बत मुकम्मल न होने पर मौत को गले लगा लिया. दोनों की लाश एक पेड़ में फंदे से लटकी मिली. लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. घटना की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- अब भाजपाई दस नंबरियों की बारी है कि… अखिलेश यादव ने बंगाल नतीजों पर भाजपा पर घेरा, चुनौती के साथ दे डाली चेतावनी
बता दें कि पूरा मामला थाना परौर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव का है. जहां सोविंदर और नन्ही नाम के प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी. दोनों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों का कहना है कि दोनों काफी सालों से एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे. दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर अपनी दुनिया बसाना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार वालों को रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था और दोनों की शादी कराने से इंकार करते हुए रिश्ते का विरोध कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें- अब भाजपाई दस नंबरियों की बारी है कि… अखिलेश यादव ने बंगाल नतीजों पर भाजपा पर घेरा, चुनौती के साथ दे डाली चेतावनी
ऐसे में दोनों ने मौत को गले लगाना ही ठीक समझा और गांव के बाहर दोनों ने एक पेंड में फांसी लगाकर जान दे दी. दोनों की मौत की जानकारी तब हुई, जब गांव के लोग खेत जाने के लिए निकले. इस दौरान दोनों की लाश को लोगों ने फंदे से लटके देखा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

