हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सूर्य देव नगर में बदमाशों का आतंक एक बार फिर खुलकर सामने आया है। देर रात इलाके में घूम रहे नशेड़ी बदमाशों ने सरेआम दहशत फैलाते हुए घरों के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को निशाना बनाया और उनके कांच फोड़ दिए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश बेखौफ होकर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

विदिशा में दो समुदायों में खूनी संघर्ष: भैंस के बच्चे से बाइक टकराने पर बवाल, जमकर हुई पत्थरबाजी और तोड़फोड़,

बदमाशों को राउंडअप कर लिया

बताया जा रहा है कि बदमाश नशे की हालत में थे और बिना किसी डर के कॉलोनी में उत्पात मचाते रहे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर लिया है। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक बदमाशों को राउंडअप कर लिया गया है।

पांच गाड़ियों में तोड़फोड़

बदमाशों का कोई पुराना ट्रैक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। बदमाश शराब के नशे में थे और उन्होंने पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। लेकिन सवाल अब भी खड़े हैं कि आखिर शहर में इस तरह के नशेड़ी तत्वों पर लगाम कब लगेगी। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m