Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (9 मई 2026) की खबरों में दिल्ली BJP दफ्तर पर आतंकी हमले का अलर्ट; CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी बोले- हमें तिहाड़ जेल में जान का खतरा; दिल्ली के सरकारी स्कूलों का होगा इंफ्रास्ट्रक्चरल ऑडिट; प्रदूषण पर अब ‘Road RADAR’ की नजर प्रमुख रहा।

1. दिल्ली BJP दफ्तर पर आतंकी हमले का अलर्ट
दिल्ली में स्टेट बीजेपी ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है. डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को आतंकी निशाना बना सकते हैं. ये जानकारी सूत्रों ने दी है. इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अलर्ट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. दिल्ली पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की है तैनाती गई है.

2. CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी बोले- हमें तिहाड़ जेल में जान का खतरा
दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर हमले के मामले में बंद दो आरोपियों की सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवालों पर तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब तलब किया है। आरोपियों ने आरोप लगाया है कि जेल के भीतर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। यह याचिका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निशांत गर्ग के समक्ष शुक्रवार को सुनवाई के लिए आई।

3. दिल्ली के सरकारी स्कूलों का होगा इंफ्रास्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों का ढांचागत ऑडिट कराने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने उत्तरी दिल्ली स्थित एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान बुनियादी सुविधाओं और साफ-सफाई में गंभीर खामियां पाए जाने पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर, कक्षाओं और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों से मिले फीडबैक के बाद सीएम ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा और शिक्षा के स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

4. प्रदूषण पर अब ‘Road RADAR’ की नजर
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने शुक्रवार से एक नई प्रदूषण नियंत्रण पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में जमीनी स्तर पर प्रदूषण की निगरानी को मजबूत करना और अलग-अलग प्रदूषण स्रोतों की तेजी से पहचान कर उनका समाधान करना है। अधिकारियों के मुताबिक, इस नई पहल को ‘Road RADAR’ (Real Time Air Pollution Detection Across Roads) नाम दिया गया है। इसके तहत राजधानी के प्रत्येक जिले में विशेष सर्वेक्षकों की तैनाती की जाएगी, जो सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण की स्थिति का लगातार निरीक्षण करेंगे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
रेखा सरकार का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदमः राजधानी में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने सेंट्रल रिज क्षेत्र के बड़े हिस्से को आरक्षित वन घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले के तहत भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 20 के अंतर्गत लगभग 673.32 हेक्टेयर क्षेत्र को संरक्षित वन का दर्जा दिया गया है। यह क्षेत्र वन विभाग के पश्चिमी वन प्रभाग के अधीन रहेगा। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में पानी बचाने की नई तैयारीः दिल्ली जल बोर्ड राजधानी दिल्ली में पानी की कमी से निपटने के लिए नई नीति तैयार कर रहा है। इस नीति के तहत पार्कों की हरियाली बनाए रखने और निर्माण कार्यों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से निकलने वाले शोधित पानी का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। प्रवेश वर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत सभी सरकारी निर्माण परियोजनाओं में शोधित पानी का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य पीने योग्य पानी पर दबाव कम करना और वैकल्पिक जल स्रोतों का अधिक उपयोग सुनिश्चित करना है। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली के स्कूल में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्मः दिल्ली के जनकपुरी इलाके के एक स्कूल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के 57 वर्षीय कर्मचारी ने स्कूल परिसर के अंदर बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। घटना 1 मई की बताई जा रही है। पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ यह घटना स्कूल समय के दौरान स्कूल परिसर में हुई। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। हालांकि बाद में अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

