Rajasthan News: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात लगी भीषण आग में 8 मरीजों की मौत हो गई। ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की, जिसके बाद पूरे अस्पताल में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।

आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मरीजों को बेड सहित बाहर शिफ्ट किया गया, और परिजन अपने परिजनों की तलाश में अस्पताल परिसर में भटकते रहे।
मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। भरतपुर निवासी शेरू ने बताया कि उनकी मां आईसीयू में भर्ती थीं। उन्होंने धुआं उठते देखा और तुरंत स्टाफ को जानकारी दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
उनके मुताबिक, रात 11:20 बजे तक धुआं इतना बढ़ गया कि प्लास्टिक की ट्यूबें पिघलने लगीं, और वार्ड बॉय व गार्ड मरीजों को छोड़कर भाग निकले।
घटना के बाद जब गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम मौके पर पहुंचे, तो परिजनों ने जमकर नाराजगी जताई। एक परिजन ने कहा, हमने आग लगने की सूचना 20 मिनट पहले दी थी, लेकिन कोई नहीं आया। डॉक्टर तक गायब हो गए।
परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के दो घंटे बाद भी मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने के बावजूद उनकी हालत की कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी।
जहां अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगे, वहीं एसएमएस थाना पुलिस के तीन जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई। कांस्टेबल वेदवीर सिंह, हरि मोहन और ललित धुएं और आग के बीच घुसकर 10 से अधिक मरीजों और परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।
राहत कार्य के दौरान धुएं से दम घुटने के कारण तीनों पुलिसकर्मी बेहोश हो गए। फिलहाल उनका इलाज एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘पुलिस ने पकड़कर मेरे बेटे को गोली मारी’, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
- किराना व्यवसायी के अपहरण मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 दिन बाद सकुशल किया बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन 3 किडनैपर्स गिरफ्तार
- 500 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल! कनाड़िया में पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा भूमाफियाओं का साम्राज्य?
- 11 दिन, 8 राज्य, 4000 KM पीछा… तब दबोचे गए 1.5 करोड़ की लूट के 8 आरोपी
- ट्रांसफर पोर्टल बना मुसीबत! 20 साल पहले हुई शादी का मांगा जा रहा ‘विवाह प्रमाण पत्र’, हजारों शिक्षक प्रक्रिया से बाहर होने की कगार पर
