अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल में उस वक्त नजारा बदला-बदला नजर आया, जब जिले के कलेक्टर पार्थ जायसवाल अचानक अधिकारी से शिक्षक बन गए। सक्षम आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर ने मासूम बच्चों के बीच बैठकर कभी क से कबूतर तो कभी A for Apple पढ़ाया, कलेक्टर को अपने बीच शिक्षक के रूप में पाकर बच्चे भी बेहद खुश नजर आए। वहीं विधायक मनीषा सिंह और कमिश्नर सुरभि गुप्ता के साथ आंगनबाड़ी पहुंचकर अधिकारियों ने बच्चों के भोजन का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी। शहडोल में आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान विधायक, कलेक्टर और कमिश्नर ने बच्चों के लिए तैयार भोजन का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता परखी, भोजन चखते ही कमिश्नर ने स्वाद में नमक कम होने की बात कही।
प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल का बच्चों के प्रति आत्मीय अंदाज देखने को मिला। ग्राम पंचायत कर्री में संचालित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर अचानक पहुंचे और यहां मौजूद मासूम बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आए। कलेक्टर ने बच्चों से संवाद किया और खुद उनकी क्लास लेकर पढ़ाई कराई। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बच्चों को हिंदी वर्णमाला और अंग्रेजी में A for Apple का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल भी किए और उनकी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली। कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए और पूरे उत्साह के साथ उनके सवालों के जवाब दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक मनीषा सिंह कमिश्नर सुरभि गुप्ता और कलेक्टर पार्थ जायसवाल अधिकारियों ने आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए तैयार किए गए भोजन का स्वाद भी चखा और उसकी गुणवत्ता परखी। जैसे ही कमिश्नर ने एक निवाला मुंह में डाला और भोजन की गुणवत्ता को परख लिया , भोजन चखते ही कमिश्नर ने स्वाद में नमक कम होने की बात कही।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

