भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का केस लड़ने वाले वकील विजय अग्रवाल को लंदन में गिरफ्तार किया गया है. विजय अग्रवाल पर लंदन में यौन उत्पीड़न के चार मामलों में आरोप लगाए गए हैं. उनके साथ उनकी पर्सनल असिस्टेंट मनप्रीत कौर भी जेल में हैं. उन पर ‘जानबूझकर यौन हमला करने या इसमें मदद करने के लिए उकसाने’ के दो आरोप लगाए गए हैं. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पुष्टि की कि 57 साल के पुरुष विजय अग्रवाल हैं और 41 साल की महिला की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में की. 

वरिष्ठ वकील पर दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के चार मामले दर्ज होने का आरोप लगा है. वहीं पर्सनल असिस्टेंट मनप्रीत कौर पर “जानबूझकर यौन हमला करने वाले अपराध को बढ़ावा देने या उसमें मदद करने के दो आरोप” लगाए गए हैं.

 भगोड़े आर्थिक अपराधियों मेहुल चोकसी और नीरव मोदी समेत कई लोगों के वकील रहे क्रिमिनल लॉयर विजय अग्रवाल को यौन हमले के आरोप में लंदन में गिरफ्तार किया गया है. उन पर आरोप है कि 9 अगस्त 2026 को उन्होंने जानबूझकर एक महिला को यौन उत्पीड़न के इरादे से छुआ जबकि महिला की सहमति नहीं थी. इस महिला के साथ तीन बार यौन उत्पीड़न का आरोप है. उन पर मंगलवार, 26 मई को भी इसी तरह के अपराध का एक और आरोप है.

जानकारी के अनुसार मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को अधिकारियों ने मेफेयर के ब्रिक स्ट्रीट में एक जगह पर यौन हमले की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की. 57 साल के एक पुरुष और 41 साल की एक महिला को इन घटनाओं के संबंध में गिरफ्तार किया.

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अब उन्हें 10 सितंबर को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में पेश होना है. जांच के सिलसिले में 11 अगस्त को गिरफ्तार किए गए दो अन्य लोगों, एक 23 वर्षीय पुरुष और एक 43 वर्षीय महिला को आगे की जांच पूरी होने तक जमानत दे दी गई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m