पटियाला: पटियाला जिले के ककराला गांव के पास भाखड़ा नहर में एक युवक के डूबने की खबर सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 3 युवक स्कूल से निकलकर नहर के किनारे पहुंचे थे. नहाने के लिए सभी किनारे पर थे लेकिन उस बीच एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी. पानी का स्तर उस समय काफी ज्यादा था जो युवक के लिए जानलेवा बन गया.वहां मौजूद दो अन्य युवक भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे युवक को नहीं बचा सके.
मौके पर मौजूद लोगों और गांव के सरपंच द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक तीनों युवकों की उम्र 17 से 19 साल के बीच बताई जा रही है. दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीसरा युवक तेज धारा में बह गया और फिर वापस नही आया. घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
परिजनों ने बताया कि पहले तो उन्हें सिर्फ युवक के घर से बाहर निकलने और स्कूल जाने की बात पता थी लेकिन बाद में उन्हें घटना के बारे में पता लगा. परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि युवक पहले भी अपने दोस्तों के साथ बाहर आता-जाता रहता था.
गांव के सरपंच को मिली जा जानकारी
गांव के सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच फोन पर मिली. उनके मुताबिक फोन करने वाले युवक ने बताया कि तीन युवक नहर पर आये थे और उनमें से एक नहर में डूब गया है. इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस को सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
दोस्त को बचाने साथी भी नहर में कूद गए
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक नहर में कूदे युवक को बचाने के लिए उसके दो साथी भी पानी में कूद पड़े. हालांकि, पानी का बहाव तेज होने के कारण वे उस तक नहीं पहुंच सके. दोनों युवक किसी तरह नहर के किनारे टहनियों आदि को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकल गए. बताया जा रहा है कि पुलिस जीवित बचे दोनों युवकों को थाने ले गई, जहां उनसे घटना की जानकारी ली जा रही है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे. नहर में युवक की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को सक्रिय कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पटियाला, समाना, पातड़ार और खनुरी समेत अन्य इलाकों की रेस्क्यू टीमों को भी सूचित कर दिया गया है. फिलहाल युवक की तलाश और घटना की जांच जारी है. पुलिस सुरक्षित बच गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है.
- अब WhatsApp पर होगी Google और OpenAI के AI से बात, सीधे चैटिंग में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
- झीरम घाटी फैसले पर सियासी वार: कांग्रेस के सवालों पर मंत्री देवांगन का पलटवार, कहा- ‘जेब में सबूत’ थे तो 5 साल सत्ता में रहते हुए चुप क्यों रहे?
- गोपालगंज की भवानी और रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, बिहार सरकार देगी 2-2 लाख की मदद
- लुधियाना जेल में फिर सुरक्षा पर सवाल, हवालातियों से 40.8 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद; NDPS एक्ट में केस दर्ज
- फरक्का जल संधि पर महासंग्राम, JDU प्रवक्ता बोले- 30 सालों से बिहार के साथ हुआ छल, अब हितों से कोई समझौता नहीं



