दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ : कल (14 मई 2026) की खबरों में CM रेखा गुप्ता ने 60% घटाया काफिला; 4 में से 2 EV, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने खुद को सुनवाई से किया अलग, ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी पर घिरीं स्वाति मालीवाल, लाल किला ब्लास्ट: NIA ने दाखिल की 7500 पन्नों की चार्जशीट प्रमुख रहा।

CM रेखा गुप्ता ने 60% घटाया काफिला; 4 में से 2 EV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अपील के बाद ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले(Convoy) में कटौती करते हुए वाहनों की संख्या 12 से घटाकर 4 कर दी है। इन चार वाहनों में से दो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शामिल किए गए हैं, जिससे ईंधन की खपत कम करने और प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने केवल अपने काफिले में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे में भी ईंधन बचत को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी पर घिरीं स्वाति मालीवाल

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के खिलाफ पंजाब में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। यह मामला पंजाब के ‘आप’ विधायकों को लेकर कथित तौर पर की गई ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से जुड़ा है। इस मामले की जानकारी मीडिया में आने के बाद मालीवाल ने आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा हमला बोला। जानकारी के अनुसार, पंजाब के ‘आप’ नेताओं की ओर से अदालत में मानहानि की शिकायत दायर की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्वाति मालीवाल ने सार्वजनिक रूप से ऐसी टिप्पणी की, जिससे पार्टी विधायकों और नेताओं की छवि धूमिल हुई है। अदालत ने मामले पर सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है।

पढ़े पूरी खबर…..

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने खुद को सुनवाई से किया अलग

दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने इस केस की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अवमानना मामले की सुनवाई वही करेंगी। इस फैसले के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सत्य की जीत हुई है। गांधी जी के सत्याग्रह की एक बार फिर विजय हुई है।” अब इस मामले की अगली सुनवाई अब नई बेंच के समक्ष होने की संभावना है।

पढ़े पूरी खबर…..

लाल किला ब्लास्ट: NIA ने दाखिल की 7500 पन्नों की चार्जशीट

दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए भीषण कार बम धमाका मामले में NIA ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। NIA ने यह चार्जशीट नई दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में दाखिल की है।इस आतंकी साजिश में कुल 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। बाईट साल 10 नवंबर को हुए इस धमाके ने राजधानी दिल्ली को दहला दिया था और आसपास की संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा था।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली सरकार के तीन विभागों ने जारी किए ‘ब्लू प्रिंट’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल बचाने की अपील का असर अब दिल्ली सरकार के विभागों में भी दिखाई देने लगा है। PWD, दिल्ली जल बोर्ड (DJB) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 11 बिंदुओं वाले नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इन विभागों के प्रभारी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह (Parvesh Sahib Singh) ने निर्देश दिया है कि अनावश्यक यात्राओं को कम करने के लिए जहां तक संभव हो वर्चुअल मीटिंग्स को प्राथमिकता दी जाए। (पढ़े पूरी खबर)

संजय कपूर की मौत पर ट्वीट करना पड़ा भारी: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डॉ. नीलम सिंह उर्फ ‘द स्किन डॉक्टर’ को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की मौत के बाद कपूर परिवार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक ट्वीट करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, कपूर परिवार की ओर से इस मामले में वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट आपत्तिजनक और मानहानिकारक थे। (पढ़े पूरी खबर)

गैंगरेप केस पर बोले अरविंद केजरीवाल दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक प्राइवेट बस के अंदर महिला के साथ कथित गैंगरेप की घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र और दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर निशाना साधा है। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार, 12 मई की है। पीड़िता अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसने सड़क पर मौजूद एक युवक से समय पूछा। आरोप है कि इसके बाद महिला को बहला-फुसलाकर प्राइवेट बस में ले जाया गया, जहां उसके साथ दरिंदगी की गई। (पढ़े पूरी खबर)

NDMC का बड़ा प्रशासनिक फैसला: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए NDMC ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। परिषद ने अपने ग्रुप-बी और ग्रुप-सी कर्मचारियों में से लगभग एक-तिहाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से वर्क फ्रॉम होम (WFH) की अनुमति दे दी है। एनडीएमसी का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य ईंधन की खपत कम करना, सड़कों पर गैर-जरूरी वाहनों की संख्या घटाना और डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देना है। अधिकारियों के मुताबिक, बड़ी संख्या में कर्मचारी रोजाना निजी वाहन या सार्वजनिक परिवहन से दफ्तर आते हैं, जिससे ट्रैफिक दबाव और प्रदूषण दोनों बढ़ते हैं। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m