MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 18 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
मध्य प्रदेश में 24 घंटे गुलजार रहेंगे बाजार
मध्य प्रदेश में अब नाइट शिफ्ट में काम करने वालों को जल्द सिक्कों की खनक सुनाई देने वाली है। दरअसल, रात की नींद कुर्बान कर ड्यूटी करने वालों के लिए मध्यप्रदेश डॉ मोहन यादव सरकार एक बड़ा तोहफा लेकर आ रही है। प्रदेश में अब ‘जापान मॉडल’ लागू होने जा रहा है, जिसके तहत नाइट शिफ्ट करने वालों को एक्सट्रा सैलरी मिलेगी और मध्य प्रदेश के बाजार 24 घंटे गुलजार रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी एमपी की कैबिनेट मीटिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने 19 जुलाई को भोपाल जिले के गांव जगदीशपुर के पुरातात्विक धरोहर स्थल में होने वाली कैबिनेट की बैठक और 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मॉनसून सत्र की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘जादू-टोने’ के शक में खूनी-खेल
विज्ञान और तकनीक के इस दौर में भी अंधविश्वास किस कदर इंसान को हैवान बना सकता है, इसका रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां जादू-टोने के खौफनाक सस्पेंस और शक के चलते दो सगे भाइयों ने अपनी ही रिश्तेदार एक बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
जाति प्रमाण पत्र पर क्लीन चिट के बाद मंत्री ने कर दिखाया प्रैक्टिकल
मंत्री प्रतिमा बागरी पर हाल ही में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आरोप लगाए गए थे। इस मामले के बाद प्रदेश में जमकर विवाद हुआ था। लेकिन क्लीन चिट मिलने के बाद उन्होंने अपने ऊपर लगाए आरोपों को गलत बताने का अनोखा तरीका अपनाया। 3 गिलास लेकर उसमें अलग-अलग पेय पदार्थ डाला और सच्चाई को देखने का नजरिया समझाया। यहां पढ़ें पूरी खबर
भगवान कृष्ण को नमाजी बताने वाले मौलाना पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
अपने बेबाक अंदाज से देश की सियासत और धार्मिक गलियारों में हलचल मचाने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर हैदराबाद की धरती से एक मुस्लिम मौलाना पर तीखा और करारा पलटवार किया है। ये कोई और नहीं वो मौलाना है जिसने भगवान श्री कृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बाबा बागेश्वर का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में मौलाना को सीमा में रहने की सख्त हिदायत दे डाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
लव-जिहाद पर कैलाश विजयवर्गीय की छात्राओं को सीख
मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने बेबाक अंदाज और कड़क फैसलों के लिए जाने जाते हैं। जिनका ये अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। नए शैक्षणिक सत्र 2026 की शुरुआत के साथ ही विजयवर्गीय शासकीय माता अहिल्या स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों छात्राओं के बीच न केवल सुर से सुर मिलाया, बल्कि मंच से ‘लव जिहाद’ और ‘नशे’ जैसी गंभीर सामाजिक बुराइयों पर ऐसी कड़क सीख दी कि पूरे सियासी और सामाजिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मान गए अवधेश नायक
मध्य प्रदेश के दतिया में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस नेता अवधेश नायक की बीजेपी में आने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। रूठने के बाद उनकी बीजेपी नेताओं से मुलाकात की काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन हाल ही में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में उनके पहुंचने के बाद इन सभी अफवाहों पर लगाम लग गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
दहेज के लिए हैवान बना पति
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, आरोप है कि पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जब पत्नी मायके चली गई तो उसने कथित तौर पर पत्नी के निजी और अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया और अपने परिचितों के बीच वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर सिरोल थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
महज ‘गुटखा पाउच’ के विवाद में 10 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या
शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के नांदनी गांव में 10 साल के मासूम का अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज कुछ घंटे के बाद ही 17 साल के नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया है। मासूम बच्चे की हत्या की वारदात की वजह गुटखा पाउच बना। वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग ने मासूम से राजश्री गुटखा लाने की बात कही थी। बच्चे ने गुटखा लाने के बाद कहा कि आगे से वह इस तरीके के काम मुझे ना बताएं, इसी बात से गुस्से में आकर नाबालिग ने एक खंडहरनुमा जगह पर जाकर बच्चे की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
अधिकारियों के विदेश दौरे पर लगी रोक
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक कसावट लाने के लिए एक बेहद सख्त और बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फिजूलखर्ची को पूरी तरह से रोकने के लिए नए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब सरकारी अधिकारियों के विदेश दौरों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है, साथ ही वीआईपी संस्कृति और अनावश्यक खर्चों पर भी बड़ी कैंची चलाई गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

