MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 28 अक्टूबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

चीते की मौत को लेकर CBI जांच की मांग

मध्य प्रदेश में कूनो के चीते की मौत को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। पर्यावरण और वाइल्डलाइफ के क्षेत्र में काम करने वाले अजय दुबे ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कूनो नेशनल पार्क के आसपास वाले इलाकों में चीतों के शिकार का मुद्दा भी उठाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने भेजी हाई-लेवल सेंट्रल टीम

DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को होंगे रिटायर

मध्य प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस संबंध में गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया मामले में हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

मध्य प्रदेश के कटनी जिले की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। नेहा पचीसिया की ओर से एफआईआर (FIR) निरस्त करने और अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई गई है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। नेहा को गिरफ्तारी से राहत मिलेगी या नहीं? इस पर निर्णय आना बाकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

‘साहब’ की लापरवाही पर HC का हंटर

हाईकोर्ट के सामने टीएनसीपी के ज्वाइंट डायरेक्टर बिना पैंट की सामने खड़े हो गए। वे घर पर बैठे-बैठे बिना पैंट के ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ गए। इतना ही नहीं VC में वे शर्ट की बटन लगाते हुए नजर आए। इस रवैये पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है। साथ ही अधिकारी के खिलाफ क्रिमिनल कंटेप्ट का नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए है। यहां पढ़ें पूरी खबर

कैलाश विजयवर्गीय का ACS संजय दुबे पर तंज या तारीफ?

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने चुटीले अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए। कार्यक्रम के दौरान माइक की आवाज को लेकर उन्होंने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। इसके बाद जब उन्होंने अपने विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय दुबे के भाषण का जिक्र किया, तो उनकी टिप्पणी ने सभी का ध्यान खींचा। विजयवर्गीय ने दुबे के भाषण और आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए कहा कि वे रिटायरमेंट के बाद अच्छे नेता बन सकते हैं। मंत्री की इस टिप्पणी के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने एमपी से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हुई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री के ओएसडी को तीसरी बार एक्सटेंशन

मुख्यमंत्री के ओएसडी राजेश हिंगणकर को तीसरी बार एक्सटेंशन मिला है। एक साल के लिए संविदा नियुक्ति बढ़ाई गई है। वे अब 31 अक्टूबर 2027 तक पदस्थ रहेंगे। कैबिनेट की मंजूरी के बाद सेवा विस्तार हुआ है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

‘घर वापसी’ पर कांग्रेस में दो फाड़!

कांग्रेस में घर वापसी अभियान को लेकर पार्टी में दो फाड़ हो गई है! हाल ही में आयोजित संभागीय बैठकों में जिलों के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं की घर वापसी का विरोध किया था। कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पदाधिकारी रहे नेताओं के वापसी की बात कही गई थी। लेकिन सभी ने एक स्वर में पार्टी छोड़कर गए नेताओं को वापस लेने का विरोध किया है। यह मुद्दा हाल ही में हुई जिला अध्यक्ष और प्रभारी की बैठक में उठा था। यहां पढ़ें पूरी खबर

इंदौर जेल में प्रहरी का खेल! 

मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित जेल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जेल के ही एक प्रहरी द्वारा कैदियों तक प्रतिबंधित और नशीला सामान पहुंचाने की कोशिश का भंडाफोड़ हुआ है। मुख्य गेट पर चेकिंग के दौरान एर प्रहरी के अंडरगारमेंट्स और जूतों के अंदर छिपाकर रखे गए बीड़ी और तंबाकू के पैकेट बरामद किए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

बच्चियों के यौन शोषण के दोषी प्यारे मियां को कोर्ट ने दी 10 बार उम्रकैद की सजा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से न्याय के इतिहास में एक बहुत बड़ा और कड़ा फैसला सामने आया है। बहुचर्चित बच्चियों से दुष्कर्म और यौन शोषण मामले में पॉक्सो विशेष न्यायालय ने मुख्य आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी पर 77 लाख 64 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया है। देश में संभवतः यह पहला ऐसा मामला है जब किसी अपराधी को इस तरह एक साथ 10 बार उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वहीं, इस घृणित कृत्य में प्यारे मियां का साथ देने वाली उसकी सहयोगी राबिया बी को 20 साल की कैद की सजा दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m