MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 20 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
ट्विशा के परिवार को बड़ा झटका
ट्विशा शर्मा का शव बीते 9 दिनों से एम्स अस्पताल के मर्चुरी में सड़ रहा है। इस बीच दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर अड़े परिवार को बड़ा झटका लगा है। भोपाल जिला कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम (PM-2) की यह मांग खारिज कर दी और इसकी अनुमति नहीं दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
हनुमान मंदिर में की तोड़फोड़
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्ली में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव के हनुमान मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर भगवान हनुमान की प्रतिमा को खंडित कर खेत में फेंक दिया। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्ति खंडित किए जाने की घटना से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की डेडलाइन बढ़ी
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाताओं को सहूलियत देते हुए गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख (Deadline) को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय के बाद अब किसान 28 तारीख तक अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक कर सकेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
FIR के लिए जमीन पर धरने पर बैठे पूर्व गृहमंत्री
प्रदेश में कानून व्यवस्था और सुशासन के बड़े-बड़े दावों के बीच रतलाम से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिला SP अमित कुमार के ऑफिस के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सूबे के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत कोठारी खुद FIR दर्ज कराने के लिए जमीन पर धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन की इस अनदेखी ने अब राज्य की कानून व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
मंत्री विजय शाह पर मेहरबानी
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर मेहरबानी जारी है! एमपी सरस (MP SARAS) का चैयरमेन होने के नाते विजय शाह का नया ऑफिस बन रहा है। जिसके कारण राजभवन के ट्राइबल सेल की शिफ्टिंग 5 महीने आगे बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि यह नया ऑफिस 2 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
श्री काल भैरव मंदिर में शीघ्र दर्शन
श्व प्रसिद्ध श्री कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने नई दर्शन व्यवस्था लागू की है। अब श्रद्धालु 500 रुपए शुल्क देकर बाबा कालभैरव के गर्भगृह में सीधे प्रवेश कर शीघ्र दर्शन और पूजन कर सकेंगे। वहीं सामान्य श्रद्धालुओं के लिए पहले की तरह ही निःशुल्क कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था जारी रहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
सतना में दंपति समेत 3 की मौत
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गेहूं से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दंपति सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्ष नगर करही की बताई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP में 1 से 15 जून तक होंगे तबादले: डॉ मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश सरकार ने तबादला नीति 2026 को मंजूरी दे दी है। डॉ मोहन कैबिनेट ने यह फैसला लिया है। इस फैसले के बाद एमपी में 1 से 15 जून तक तबादलों का रास्ता खुल गया है। वहीं इस निर्यण से लंबे समय से इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
14 गाड़ियों के काफिले के साथ निकले RSS प्रमुख
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 14 गाड़ियों के काफिले के साथ जाते हुए दिखाई दिए। ऐसे में अब सवाल उठ रहे है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने का आह्वान क्या सिर्फ आम जनता के लिए है ? वहीं इसे लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक बहस भी शुरू हो गई है। साथ ही ईंधन बचत और वीआईपी कल्चर को लेकर भी सवाल भी उठ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा खुलासा: नेता-अफसर थे गैंग के निशाने पर
मध्यप्रदेश के चर्चित हनीट्रैप मामले में एक बार फिर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, यह गैंग भोपाल, इंदौर और उज्जैन के बड़े कारोबारी, प्रॉपर्टी डीलर, नेताओं और अधिकारियों को निशाना बना रहा था। जांच में श्वेता जैन, अलका दीक्षित और रेशू उर्फ अभिलाषा के नाम सामने आए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

