Today’s Top News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और किसान परिवार आर्थिक रूप से निरंतर सशक्त हों, इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
रायपुर। देश में वोट चोरी के खिलाफ INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी दलों ने रायपुर के राजीव चौक में प्रदर्शन किया। इसके बाद विधानसभा, लोकसभा के चुनाव में वोट चोरी, ज्ञानेश कुमार की गिरफ़्तारी, लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता के अधिकारों की रक्षा एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस को ऑपरेशन शंखनाद के तहत पशु तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने आज एक कंटेनर को पकड़ा, जिसके अंदर से 65 गौवंश बरामद किया। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
जगदलपुर। बस्तर दशहरा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि सदियों पुरानी आस्था और अनूठी परंपराओं का ऐसा संगम है, जिसकी पहचान पूरी दुनिया में है। शनिवार रात काछन गादी की रस्म के साथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की शुरुआत हो गई। इस रस्म में पनका समाज की नाबालिग कुंवारी कन्या पीहू दास बेल के कांटों से बने झूले पर लेटकर दशहरा पर्व मनाने की अनुमति देती हैं। मान्यता है कि इस दौरान काछनदेवी कन्या के शरीर में प्रवेश कर राजपरिवार को पर्व शुरू करने की अनुमति देती हैं। करीब 600 साल पुरानी यह परंपरा आज भी उसी आस्था और विश्वास के साथ निभाई जा रही है।
डोंगरगढ़। शहर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात मोचीपारा के रविदास नगर में हुई इस घटना में कुछ युवक और महिलाएं शामिल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
गन्ना किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा निर्णय, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी
वोट चोरी के खिलाफ रायपुर में INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
पशु तस्करी का भंडाफोड़: कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भरे 65 गौवंश कराए गए मुक्त, एक आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
600 साल पुरानी परंपरा कायम : कांटों के झूले पर लेटकर काछनदेवी ने दी बस्तर दशहरा की अनुमति
अवैध शराब पकड़ने पहुंची पुलिस टीम से अभद्रता, युवक और महिलाओं ने की मारपीट, झूमाझटकी का VIDEO वायरल

Special Story: कल से जगमगाएगा मां बम्लेश्वरी धाम, जानिए माधवानल-कामकंदला की प्रेमगाथा, राजा विक्रमादित्य की कठोर तपस्या से लेकर मंदिर ट्रस्ट बनने तक का पूरा इतिहास…
छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा बड़ा समझौता
CJP के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान, कहा- वातावरण अशांत न हो इसलिए सरकार ने उठाए विशेष कदम
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर मंत्री ओपी चौधरी का बयान, बोले- भारत में नहीं चलेगा ‘डीप स्टेट’ का मॉडल, लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ कानून व्यवस्था भी जरूरी
SIR को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा बोले – फर्जी पर्चियों और वोट बैंक के खेल का दौर खत्म, कांग्रेस को दी ये चुनौती
दिल्ली में प्रदर्शन: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली को बना दिया जेल, डरी हुई है सरकार
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग : JCCJ ने ‘ज्ञानू और जानू’ की निकाली बारात, अमित जोगी बोले – वोट चोरी को जनता नहीं करेगी बर्दाश्त
पानी मांग रहे ग्रामीणों पर कार्रवाई से बवाल : पुलिस ने माता-पिता को उठाया तो सड़क पर उतरे बच्चे, थाने के सामने कर रहे प्रदर्शन, देखें VIDEO…
नगर पालिका के बकायादारों पर नकेल कसने की तैयारी: जिला दंडाधिकारी तक पहुंचा मामला, नोटिस की अनदेखी करने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
स्कूल में प्रभारी प्राचार्य ने की छात्रा से छेड़छाड़, फिर घर पहुंचकर धमकाया, ग्रामीणों ने कर दिया पुलिस के हवाले
निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप: आयुष्मान कार्ड से कैशलेस इलाज का झांसा देकर की डबल वसूली, मरीज ने कलेक्टर से की शिकायत
गंभीर बीमारी से जूझ रहा 10 साल का रिमोन: बेटे के इलाज के लिए पिता लगा रहे सरकारी दफ्तरों के चक्कर
चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट: यूट्यूबर की हरकत CCTV में कैद, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाने वाले तीन आरोपियों की शिफ्टिंग, भेजे गए रायपुर केंद्रीय जेल
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर सचिव बोरा की नाराजगी, गंदगी की फोटो दिखाकर अधिकारियों को लगाई फटकार
शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड की रिपोर्ट : गंदगी, बदबू और जलभराव से वार्डवासी त्रस्त, बोले – पार्षद झांकने तक नहीं आते, चुनाव में बताएंगे
हितग्राही करते रहे अपने घर का निर्माण, इधर फर्जी हाजिरी से किसी और को पहुंची मजदूरी, खुलासे के बाद ग्रामसभा में भारी हंगामा!
‘पोस्टमार्टम किंग’ को सर्व हिंदू समाज ने किया सम्मानित, 25 सालों से कर रहे हैं शव परीक्षण का कार्य
CG News : दोस्तों के साथ पहुंचा डैम, नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा, अगले दिन मिली लाश
स्वागत की तैयारी थी पूरी, लेकिन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दौरा रद्द…
CG में 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर एसडीएम ने की कार्रवाई
झारखंड से तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी शराब, आबकारी विभाग ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा
प्रेमी से मिलने आई युवती, फिर होटल के कमरे में दे दी जान, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद दुर्ग विश्वविद्यालय पहुंचे पूर्व कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप, पर नहीं मिली ज्वाइनिंग…
10 साल तक परीक्षा नहीं कराई, कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी, अब हाईकोर्ट ने दिया राहत का आदेश
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

