Today’s Top News: धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 प्रदेश में लागू, दर्दनाक सड़क हादसे में 2 बच्चों समेत 4 की मौत, होटल ढहने से 9 से अधिक लोग मलबे में दबे, थाने के सामने दिनदहाड़े महिला से चैन स्नैचिंग, आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम की मौत, दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के साथ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गया है. इसके साथ ही गलत तरीके से धर्मांतरण के मामलों में नए कानून के तहत कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है.
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम की मौत हो गई। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर गांव की है। यहां 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले मासूम प्रकाश पटेल पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। मासूम की चीखपुकार सुनकर पिता दौड़ते हुए घटना स्थल पहुंचा और बेटे को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। रथयात्रा पर्व के दौरान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच उरमाल बाजार में एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए लोग बाजार स्थित ईंट-खपरे से बने एक पुराने होटल में शरण लिए हुए थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुका भवन अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय होटल के अंदर और आसपास 9 से अधिक लोग मौजूद थे। अचानक मलबा गिरते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरमाल पहुंचाया।
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर से दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना के ठीक सामने एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा क्षेत्र में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम रोहरा के सराफा व्यापारी बलराम सोनी को बंदूक दिखाकर रोका और बंदूक की बट से उनके सिर पर हमला कर सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –