Today’s Top News: 5वीं-8वीं की 2380 मार्कशीट में गड़बड़ी, AI से फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग, भूपेश बघेल ने आचार्य युवराज पांडेय को राजनीति से दूर रहने की दी सलाह, कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड निकला रसोइया, बीजेपी शहर मंडल के 111 सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News:जगदलपुर। बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर अकसर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में अगर शिक्षा विभाग मार्कशीट बनाने में ही गड़बड़ी कर दे तो इसे आप क्या कहेंगे। जिले में पांचवीं और आठवीं की 2380 मार्कशीट में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर परीक्षा संचालन और परिणाम तैयार करने में गंभीर लापरवाही बरती गई है। इस मामले में कलेक्टर आकाश छिकारा के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सातों ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
दुर्ग। AI तकनीक से फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की डिमांड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद पीड़िता साम्या खान ने थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई।
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका आईकन में एक कारोबारी के घर से करीब 70 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड घरेलू रसोइया महेन्द्र कुमार यादव और उसके साथी पिंटू यादव उर्फ अभिषेक यादव को नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी मशरूका बरामद कर ली गई है, जिसमें 51 लाख 50 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात, गिन्नी, सिक्के, पेन ड्राइव और महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है।
गरियाबंद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आचार्य पंडित युवराज पांडेय के आमंत्रण पर अमलीपदर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने आचार्य युवराज पांडेय के संभावित राजनीतिक प्रवेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की महान विभूतियों को राजनीति में आने के बजाय अपने मूल कार्य में ही आगे बढ़ना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आचार्य की सुरक्षा, प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों और हालिया छात्र आंदोलन जैसे मुद्दों पर भी सरकार को निशाने पर लिया।
डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल के 111 सदस्यों ने सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –