Today’s Top News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्यौरा देते हुए बताया कि राज्य में सुशासन, अत्याधुनिक तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व गति देने के लिए 5 वर्षों हेतु 500 करोड़ रुपये के बजट के साथ ‘छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ की शुरुआत को हरी झंडी दे दी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त ने राज्य के विभिन्न जिलों में शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और नियंत्रण में लापरवाही के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आबकारी उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। वहीं एक एडीईओ निलोफर जैन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुशंसा भी की गई है।
रायपुर। लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। करीब एक दशक से उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने के बावजूद सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए आखिरकार राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम राजपत्र (गजट) में प्रकाशित कर दिए हैं।
रायपुर। राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम संबंधों में विवाद और बेवफाई के शक के चलते उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव तालाब में फेंककर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
कांकेर। जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला–लारगांव क्षेत्र में भालू के हमले की घटना सामने आई है। हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
मादा भालू का आतंक: दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, एक की हालत गंभीर, इलाके में दहशत का माहौल
बेवफाई के शक में प्रेमिका की हत्या: प्रेमी ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, फिर शव को तालाब में फेंका
BREAKING: शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर
खैरागढ़ का संगीत विवि बना विदेशी छात्रों की पहली पसंद, 23 देशों से आए 253 आवेदन
VIDEO : सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया मालिक
रेलवे स्टेशन पर 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल
हाईकोर्ट ने स्टंटबाजी पर दिखाई सख्ती, बिलासपुर SSP को व्यक्तिगत शपथ पत्र दाखिल करने का दिया निर्देश…
सरपंच के मकान से मिले लाखों रुपए कीमत के सागौन के चिरान और गोले, सरपंच पति के खिलाफ हो रही कार्रवाई
VW Canyon होटल में गहने चोरी के मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, होटल प्रबंधन पर ठोका जुर्माना
CG News: मौत बनकर दौड़ा वाहन, 9 गौवंशों की गई जान, लोगों में आक्रोश
घर बैठे कमाई का लालच देकर लाखों की वसूली, भारत ग्रुप के खिलाफ कलेक्टर और पुलिस से शिकायत
CG News : भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल, मशरूम की तलाश में गए थे जंगल
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


