Today’s Top News: रायपुर। राजधानी में बिक रहे घी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अलग-अलग इलाकों से घी के 12 नमूने लेकर भोपाल की प्रयोगशाला भेजे थे। रिपोर्ट में छह नमूने निर्धारित खाद्य मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, इनमें अमूल, वचन, देवभोग, कीर्ति गोल्ड प्योर काऊ घी, देशी घी धौलपुर और वास्तु एगमार्क घी शामिल हैं।

सरगुजा। जिले के लुंड्रा इलाके में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोमवार 5 अक्टूबर की रात छात्रा अपनी सहेली के साथ गांव में लगे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को देखने जा रही थी। इसी दौरान बाइक और स्कूटी सवार चार लोगों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले लिया।

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले एक कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने प्रोफेसर को चाकू दिखाकर अगवा किया और आंखों पर पट्टी बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद मोबाइल, पासवर्ड और UPI से जुड़ी जानकारी हासिल कर उनके खाते से करीब 1 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए। मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी सुनील सारथी को हिरासत में लिया है।

रायपुर। गृह मंत्री का निज सचिव बताकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सिविल लाईन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की है.

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे के बाद छत्तीसगढ़ लौट आए हैं. मुख्यमंत्री 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर थे. रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान अपने दौरे की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि सिंगापुर में आयोजित इंडिया ग्रोथ फोरम 2026 कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने रखा गया. इस दौरान प्रदेश में निवेश के लिए 43 हजार 600 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

सेहत के लिए खतरा: देवभोग, वचन के साथ अमूल का घी भी जांच में फेल, कीर्ति गोल्ड में तय मानक से मिला 10 गुना ज्यादा लेड…

आर्केस्ट्रा देखने सहेली के साथ जा रही थी छात्रा, लिफ्ट के बहाने जंगल ले जाकर गैंगरेप, पुलिस ने नाबालिग समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से ट्रांसफर कराए 1 लाख रुपए

गृह मंत्री का निज सचिव बताकर दिया सरकारी नौकरी लगाने का झांसा, पुलिस ने दो ठगों को किया गिरफ्तार…

सिंगापुर दौरे से लौटे CM साय, बोले- 43,600 करोड़ के विदेशी निवेश प्रस्ताव मिले, सभी MOU धरातल पर उतरेंगे

Video: पेट्रोल पंप फूंकने की कोशिश, दो बाइकों में भी लगाई आग, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

शिकार की सूचना पर जंगल पहुंचे वन अमले पर हमला: 40 से 50 महिला-पुरुषों ने रेंजर समेत 6 वनकर्मियों को बनाया बंधक, लाठी-डंडों से की मारपीट

कोर्ट के साथ इस तरह का मजाक न करें… RTE सीटों का ब्योरा सही नहीं देने पर HC नाराज, सरकार को दिया अंतिम अवसर

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप : अस्पताल संचालक की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर में आवारा सांड का आतंक, 15 लोगों पर किया हमला, बुजुर्ग की हालत गंभीर, कांग्रेस नेत्री भी घायल, देखें VIDEO…

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को जेल, कोर्ट परिसर में ‘गालीबाज को जेल भेजो’ के लगे नारे

CG Crime News : ऑनलाइन ऐप से मंगाया सामान, Delivery Boy से हो गया प्यार… लेकिन सब कुछ निकला ढोंग

भिलाई निगम पेवर ब्लॉक घोटाला: 12.66 करोड़ रुपये के निर्माण घोटाले में नौ अफसरों को भेजा गया नोटिस, मचा हड़कंप…

जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु का शव, भ्रूण हत्या की आशंका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करने वाले एक नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार, आरोपियों का सिर मुड़ाकर पुलिस ने निकाला जुलूस…

यात्रीगण ध्यान दें… रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का परिचालन, गीतांजली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी, कई गाड़ियां घंटों रहेंगी लेट

तमनार और बड़ी करेली नगर पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, लॉटरी में आए अलग-अलग परिणाम

मरीजों की जान से खिलवाड़: आकृति अस्पताल में मिली गंभीर अनियमितताएं, OT और ICU सील

तत्कालीन सब रजिस्ट्रार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, भ्रष्टाचार-धोखाधड़ी की सजा रद्द

अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने से बहुजन समाज में आक्रोश, प्रतिमा स्थल पर धरना देकर कर रहे विरोध-प्रदर्शन…

CG News: एक दिन पहले घर से निकला था अधेड़, स्कूल परिसर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

खेल से जंगल तक… एक ऐसी शख्सियत, जिसने युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का लिया संकल्प

बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान: CM साय समेत नेता-कार्यकर्ताओं ने 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का लिया संकल्प, प्रदेश में 38 जगह बनेंगे सेवा ज्योति संकल्प चौक

रफ्तार का कहर: बस और बाइक की जोरदार टक्कर, प्रिंसिपल की मौके पर मौत

Chhattisgarh : मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

जिला अस्पताल में इलाज के लिए गंदे पानी से गुजरने की मजबूरी, अस्पताल प्रबंधन के साथ प्रशासन भी मान रहा चूक, लेकिन…

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नगर में मचा हड़कंप, टूटी घेराबंदी ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

22 साल से संतान की प्रतीक्षा कर रहे दंपती को राहत: हाईकोर्ट ने IVF उपचार की दी अनुमति, कहा- सिर्फ उम्र के आधार पर नहीं रोक सकते इलाज

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H