Today’s Top News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आईपीएल का रोमांच चरम पर है। 10 साल बाद रायपुर में हो रहे आईपीएल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

सक्ती। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज एसीबी की टीम ने सक्ती जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस एन मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिसकर्मी एक मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। शादी के सिर्फ पांच महीने बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।
जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि धर्मांतरित महिला के परिजन गांव के पास शव को दफनाना चाहते थे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की घोषणा अनुरूप आज 10 मई को मदर्स डे के अवसर पर महिला जेल, रायपुर में प्रिजन इनमेट वीडियो कालिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस सिस्टम से महिला बंदिनी अपने परिवार जन एवं अधिवक्ता से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर सकेगी। यह सिस्टम जेल विभाग एवं BSNL के मध्य संपादित हुए MoU के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार : 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ACB की टीम ने ढाबे में दबोचा
कलेक्ट्रेट में रिश्वतखोरी: 15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लिपिक, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप
नवविवाहिता ने किया सुसाइड: शादी के 5 महीने बाद लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी
CG News : धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
मदर्स डे पर महिला जेल की बंदिनियों को तोहफा: प्रिजन इनमेट वीडियो कालिंग सिस्टम का हुआ शुभारंभ
मदर्स डे पर उजड़ गई मां की दुनिया: पचधारी डेम में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने
Raipur IPL Match : RCB के प्लेयर्स पर चढ़ा छत्तीसगढ़ रंग, चखा कांदा भाजी और तीखुर शरबत का स्वाद
सीबीआई ने पकड़ा घूसखोर क्लर्क, पीएफ का पैसा निकालने खदान कर्मी से मांगी थी रिश्वत…
दो पक्षों में मारपीट: जमीन विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, VIDEO हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
CG News : इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही यात्री बस में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
करकाभाट: एक ऐसा रहस्यमयी स्थल, जहां विशाल पत्थरों के बीच छिपी है प्राचीन सभ्यता की कहानी…
छत्तीसगढ़ के ‘मिनी गोवा’ झोरा घाट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुड़दंगियों की 23 बाइक जब्त
चोर का आतंक: एक ही रात में 3 दुकानों को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई वारदात
चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना: सोने-चांदी के गहने समेत कैश लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

