Today’s Top News : जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई, जिसमें विकास का रौडमैप तैयार किया गया। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, बस्तर में अब भय का माहौल समाप्त हो चुका है। हर जगह उत्साह, विश्वास नजर आ रहा है। हम सबके लिए गर्व का विषय है कि बस्तर अब नक्सल मुक्त हो गया है। कभी बंदूकों की साया में जीने वाला बस्तर आज चैन की सांस ले रहा है। उन्होंने कहा, नक्सल उन्मूलन अभियान में ढेर सारी नॉन बीजेपी सरकारों ने हमारा सहयोग किया है, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस (भूपेश) सरकार ने हमारा सहयोग नहीं किया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सिरपुर से प्राप्त 8वीं और 9वीं शताब्दी की पांच दुर्लभ एवं अमूल्य धातु मूर्तियों की चोरी का मामला एक बार फिर चर्चा में है। ये मूर्तियां वर्ष 1967 में संग्रहालय से चोरी हुई थी, लेकिन करीब 60 साल बाद भी न तो चोरी का रहस्य सुलझ पाया है और न ही मूर्तियां बरामद हो सकी है।
रायपुर। ऑनलाइन फार्मेसी और दवा बिक्री से जुड़े नियमों के विरोध में छत्तीसगढ़ के दवा व्यापारियों ने 20 मई 2026 को अपने मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला किया है। यह बंद राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान के तहत किया जा रहा है। प्रदेशभर के दवा व्यापारी इस एक दिवसीय बंद में शामिल होंगे।
सरगुजा। वाहन चेकिंग के दौरान अंबिकापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। ओमनी कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रहे 760 मोबाइल फोन और करीब 95 किलो चांदी के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 110 नग स्मार्टफोन, 650 नग कीपैड मोबाइल, 95.500 किलोग्राम चांदी की पायल और एक ओमनी कार जब्त की गई है। जब्त सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
अभनपुर। रायपुर के अभनपुर विकासखंड के 11 पंचायतों के पूर्व सरपंचों को न्यायालय एसडीएम अभनपुर की ओर से 30 दिनों के लिए जेल भेजने का आदेश जारी किया गया है, जिससे हड़कंप मच गया है। यह आदेश उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान शासकीय राशि का गबन और उस राशि को राजकोष में जमा करने के आदेश का उल्लंघन करने पर जारी किया गया है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
ऑनलाइन दवा बेचने का विरोध: 20 मई को छत्तीसगढ़ समेत देशभर में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
CG News : कार से 760 मोबाइल और 95 किलो चांदी बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
खबर का असर: एक्सपायरी और नियर एक्सपायरी दवाओं के मामले में जांच शुरू, CMHO ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी
पंडरिया से ग्राउंड रिपोर्ट : बैगा बस्तियों में सुशासन का आना बाकी है!
CG Murder News: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, घर में अर्धनग्न हालत में मिली लाश, आरोपी फरार
साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश: दिल्ली-यूपी से पकड़ाए 7 आरोपी, ठगी का तरीका जानकर पुलिस भी हैरान
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को नहीं मिली राहत: हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
खैरागढ़ में LPG सिलेंडर का बड़ा खेल! OTP और सब्सिडी आई पर सिलेंडर नहीं, बड़ी कालाबाजारी की आशंका
CG NEWS: जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद ‘एल्बिनो’ भालू: हमले से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग भी अलर्ट
वन विभाग की कार्रवाई का विरोध : ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, DFO के खिलाफ कार्रवाई की मांग
CG News : गोमांस पकाने पर हिंदू संगठन का हंगामा, पुलिस हिरासत में पति-पत्नी

