Today’s Top News : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिले के कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतक प्रदीप सोनी के छोटे भाई मनोज सोनी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से WhatsApp मैसेज आया है, जिसमें लिखा है कि प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या उसी ने की है आपको जो करना है कर लेना। पेंड्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च झोंककर फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. पत्नी से कथित संबंधों के शक में भोला मानिकपुरी ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल निखिल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. कोटा पुलिस प्रेम प्रसंग, चरित्र शंका और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है, जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
रायगढ़। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजा, दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पोड़ी थाना अंतर्गत नागपुर चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया। पुलिस की मुस्तैदी को भांपकर तस्कर मौके पर ही अपनी गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। दोनों वाहनों से कुल 565 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 56 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा रायपुर क्षेत्रांतर्गत संचालित औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय अनुपालन की नियमित निगरानी की जा रही है. मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा जल एवं वायु प्रदूषणकारी उद्योगों का औचक निरीक्षण कर पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के विरुद्ध वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम, 1981 एवं जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है.
जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में बीते पांच दिनों के भीतर जेल में दूसरी मौत का मामला सामने आया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, वहीं अब नक्सल मामले में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
नाबालिग से जबरदस्ती किया दुष्कर्म, फिर अपहरण का किया प्रयास: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CG Crime : युवक से 3.50 लाख की लूट, चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
CG News : करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साला गिरफ्तार
कलेक्टर के लेटरहेड पर जारी किया आदेश, डीईओ मनीराम यादव को नोटिस भेज मांगा जवाब…
विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष आलेख: धरती की पुकार और हमारा दायित्व – मनोज सिंह बघेल
अवैध खनन पर बड़ा प्रहार: 11 हाइवा रेत और गिट्टी जब्त, कार्रवाई से क्षेत्र के माफियाओं में मचा हड़कंप
बैज के ‘लाठी’ वाले बयान पर सीएम साय का पलटवार, कहा- मुद्दाविहिन कांग्रेस लगा रही है गलत आरोप…
CG News : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
लाल आतंक के तमस से लोकतंत्र के भोर तक – सुशासन तिहार में चमका बस्तर का भविष्य
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

