कुंदन कुमार, पटना। जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने राम मंदिर के सीईओ के पद पर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई नियुक्ति पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि, यह बहुत अच्छी बात है। साथ अशोक चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जितेंद्र मिश्रा को लेकर, जो बयान दे रहे हैं। वह पूरी तरह से गलत है।

‘पाकिस्तान पर बम गिराया तो जाती नहीं पूछा’

अशोक चैधरी ने कहा कि, जब एयर मार्शल के रूप में पाकिस्तान पर उन्होंने बम गिराया था, उस समय वह मिश्रा जाति के नहीं थे और अब राम मंदिर के सीईओ हो गए तो उन्हें जाति से जोड़ा जा रहा है। समाजवादी पार्टी में कैसे-कैसे नेता हैं? यह जनता भी देख रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जनता करारा जवाब देती रही है और इस बार भी जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

बिहार में संभावित बाढ़ पर कही ये बात

वहीं, एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि, नेपाल त्रासदी के बाद बिहार की सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी लगातार खुद से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यहां तक की फरक्का बांध के गेट भी खलवाए गए हैं। गंगा के अधिग्रहण क्षेत्र में ज्यादा जल स्तर नहीं बढ़े इसका प्रयास किया जा रहा है। वैसे वर्ष 2016 में जितना पानी गंगा नदी में आया था, लगभग उतना ही जलस्तर अभी तक हो गया है और इसको लेकर हमारी सरकार लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। कहीं भी किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। नेपाल त्रासदी के बाद से ही बिहार की सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर में है।

चिराग को धमकी मिलने पर कार्रवाई की मांग

वहीं, चिराग पासवान को जान से मारने की मिली धमकी से जुड़े सवाल के जवाब में अशोक चौधरी ने कहा कि, चिराग पासवान को जिस तरह का धमकी दिया गया है। वह पूरी तरह से गलत है। वह केंद्र में मंत्री हैं और लगातार दलितों के लिए काम करते रहे हैं। उनके आवाज को उठा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्र सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जो सीधे केंद्रीय मंत्री को धमकी देते हैं।

आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, यह संविधान के द्वारा दिया गया अधिकार है और इसकी चर्चा प्रेस मीडिया में किसी को भी नहीं करनी चाहिए, जिन्हें चर्चा करना है वह सदन में जाए और इस पर चर्चा करें।

ये भी पढ़ें- ‘जौहर और शौहर में फर्क नहीं पता’, पटना में स्वरा भास्कर के खिलाफ प्रदर्शन, तस्वीर पर पोती कालिख