तरनतारन जिले के अंतर्गत भारत-पाक सीमा के पास बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक ड्रोन, एक आईफोन और 6 किलो हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में खालड़ा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे सीमा क्षेत्र में बीएसएफ और खालड़ा थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त सर्च अभियान के दौरान एक तैयार किया गया ड्रोन और उसके साथ बांधा हुआ पैकेट बरामद किया गया। यह ड्रोन और पैकेट सीमावर्ती गांव गिलपन्न के खेतों से बरामद किया गया है। तलाशी के दौरान पैकेट से 6 किलो 230 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।
सूत्रों से पता चला है कि इसके अलावा थाना खालड़ा के अंतर्गत बीओपी धर्मा पर बीएसएफ और खालड़ा थाने की पुलिस द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्ति टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। इसी बीच जब दोनों आरोपियों का पीछा किया गया तो उन्होंने स्वर्ण सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव डल्ल के धर नजदीक एक पैकेट और आईफोन 11 फेंक कर भाग गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस और बीएसएफ ने स्वर्ण सिंह के घर से हेरोइन का एक पैकेट भी बरामद किया है। साथ ही बरामद आईफोन को लॉक कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
- 2000 करोड़ का एक्सप्रेस-वे हो रहा है तैयार, 50 अंडरपास और 6 जंक्शन; अब नहीं लगेगा जाम
- लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से रिटायर्ड फौजी की मौतः आत्महत्या या कोई हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- राज्यसभा की ‘कुर्सी’ पर घमासान: कांग्रेस में टिकट की जंग तेज, सज्जन वर्मा की खुली दावेदारी; एक सीट पर कई दावेदार
- होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाकर खुद लोकेशन भूल गया ईरान- अमेरिका का बड़ा दावा, ईरान की जब्त संपत्तियों को नहीं करेगा आजाद
- तीन माह में ही कलेक्टर ने की जनपद CEO की छुट्टी, समन्वय की कमी, कार्यशैली पर सवाल और शिकायतों की लंबी फेहरिस्त चर्चा में… सरपंच ने भी लगाया था पद का दुरूपयोग करने का आरोप
